टीवी के चार दिग्गजों ने होस्ट किया ITA अवॉर्ड्स, 31 दिसंबर को ऑन एयर होगा फंक्शन
8 दिसंबर 2024 को आयोजित 24वें इंडियन टेलीविजन एकेडमी अवॉर्ड्स (ITA) का आयोजन हुआ। इस रात टीवी, फिल्म और ओटीटी की दुनिया के प्रमुख सितारों को एक साथ लाकर एक यादगार शाम बनाई। यह इवेंट ग्लिट्ज और ग्लैमर से भरपूर था। जिसने टेलीविजन इंडस्ट्री के बेहतरीन टैलेंट को मंच पर लाकर उनका सम्मान किया।
टीवी स्टार्स जैसे राजन शाही, रूपाली गांगुली, भविका शर्मा, अलिशा पारवी, शिवम खजुरिया, फहमान खान, सोनाक्षी बत्रा, रोहित पुरोहित, समृद्धि शुक्ला, कंवर ढिल्लों और नेहा हरसोरा समेत अन्य सितारे रेड कार्पेट पर छाए रहे। बॉलीवुड के सितारे राजकुमार राव और तापसी पन्नू ने भी अपनी मौजूदगी से इस इवेंट का ग्लैमर और बढ़ा दिया।

इंडियन टेलीविजन एकेडमी अवॉर्ड्स टेलीविजन इंडस्ट्री में अद्भुत काम को सम्मानित करने के लिए जाने जाते हैं। ये अवॉर्ड्स उन लोगों की कला, विचार और मेहनत को सराहते हैं जिन्होंने एंटरटेनमेंट की दुनिया को खास रूप से बदला है। यह खास इवेंट उन लोगों की मेहनत और प्रतिभा को सम्मानित करता है, जो लगातार कहानियां सुनाने के तरीके को बदल रहते हैं। 24वीं ITA अवॉर्ड्स ने उन लोगों को मान्यता दी है, जिनके योगदान ने टेलीविजन पर लंबे समय तक रहने वाली छाप छोड़ी है।
हर साल की तरह इस बार के 24वें इंडियन टेलीविजन एकेडमी अवॉर्ड्स की मेज़बानी गौरव खन्ना (अनुपमा शो फेम), रोहित बोस रॉय, कृष्णा अभिषेक, और परितोष त्रिपाठी ने की। बता दें कि गौरव खन्ना, जो अपनी दमदार परफॉर्मेंस और आकर्षक व्यक्तित्व के लिए जाने जाते हैं, ने सभी को अपने लुक्स और चार्म से हैरान कर दिया।
गौरव खन्ना ने मेज़बान के रूप में अपने रोल से इस इवेंट में और भी रोमांच बढ़ाया, जिससे दर्शकों को एक बेहतरीन अनुभव मिला। उनके साथ कॉमिक जीनियस क्रुष्णा अभिषेक और परितोष त्रिपाठी ने अपने खास हंसी-मज़ाक और चुटीले अंदाज़ से स्टेज पर जान डाल दी, और ये सुनिश्चित किया कि रात हंसी से भरपूर हो। उनकी बेहतरीन कॉमिक टाइमिंग ने दर्शकों को खूब हंसाया और माहौल को मनोरंजन से भर दिया। बता दें कि 24वें इंडियन टेलीविजन एकेडमी अवॉर्ड्स 31 दिसंबर को शाम 7.30 बजे स्टार प्लस पर प्रसारित होंगे।












Click it and Unblock the Notifications