Bigg Boss 19 Contestants List: इस सीजन में ये सेलेब्स करेंगे सलमान के शो में शिरकत, देखें नाम
Bigg Boss 19 Tentative Contestants List: रियलिटी शो 'बिग बॉस' के 19वां सीज़न जल्द ही शुरू होने वाला है। सलमान खान का शो 24 अगस्त ऑनएयर हो जाएगा। इस बार भी सलमान ही होस्ट कर रहे हैं। शो इस बार शो कलर्स और के साथ जियोसिनेमा पर स्ट्रीम होगा। लेकिन शो टीवी से पहले ओटीटी पर स्ट्रीम होगा। इस बार शो में बहुत सारी नई चीजें देखने को मिलेंगी।
साथ ही अब इस शो की संभावित कंटेस्टेंट की लिस्ट सामने आई है। जिसके बारे में हम आपको अपनी रिपोर्ट में बताने जा रहे हैं।

गौरव खन्ना
रिपोर्ट्स की माने तो सेलिब्रिटी मास्टरशेफ इंडिया जीतने के बाद, गौरव खन्ना के बिग बॉस 19 में शामिल होने की खबर है। वे कई सालों से टेलीविजन इंडस्ट्री का हिस्सा हैं और हाल ही में 'अनुपमा' में अनुज के किरदार के लिए उन्हें काफी सराहना मिली थी।
अशनूर कौर
21 वर्षीय अशनूर कौर इस सीज़न की सबसे कम उम्र की प्रतियोगी हो सकती हैं। उन्होंने अपने अभिनय करियर की शुरुआत एक चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में की थी और कई लोकप्रिय टेलीविजन शो में काम किया है।
शहबाज बदेशा
शहनाज गिल के भाई शहबाज बदेशा भी बिग बॉस के 19वें सीज़न में अपनी बहन के नक्शेकदम पर चलते हुए नज़र आ सकते हैं। हालांकि उनका नाम अब हटता हुआ नजर आ रहा है।
हुनर हेल
तलाक की अटकलों के बीच, हुनर हेल के बारे में कहा जा रहा है कि वह अपने निजी जीवन से ध्यान हटाने के लिए बिग बॉस 19 में शामिल होंगी। वे टेलीविजन एक्ट्रेस हैं।
आवेज दरबार
आवेज दरबार का नाम भी इस, सीजन में आ रहा है। आवेज बिग बॉस 7 की विजेता गौहर खान के देवर हैं। खबरें हैं कि वो अपनी मंगेतर नगमा मिराजकर के साथ इस शो में शामिल हो सकते हैं। दोनों कंटेंट क्रिएटर हैं।
अभिषेक बजाज
टेलीविजन और 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' फेम अभिषेक बजाज इस सीज़न में घर के अंदर कदम रखेंगे। उनकी अच्छी फैन फॉलोइंग है।
जीशान कादरी
'गैंग्स ऑफ वासेपुर' की स्क्रीनराइटर और पार्ट 2 में बतौर एक्टर नजर आने वाले जीशान कादरी ने कथित तौर पर बिग बॉस 19 में भाग लेने की पुष्टि कर दी है।
बसीर अली और अपूर्वा मखीजा
रोडीज 14 और स्प्लिट्सविला 10 के बाद, बसीर अली के बिग बॉस 19 में एक प्रतियोगी होने की अफवाह है। वहीं खबरें ये भी हैं कि अपूर्वा मखीजा भी शो में नजर आएंगे।












Click it and Unblock the Notifications