गुस्से से लाल-पीली क्यों हुईं गौहर खान? वोटिंग के दौरान हुआ कुछ ऐसा कि.... एक्ट्रेस ने बोली ये बात

Gauhar Khan got angry after casting vote: मुंबई में पांचवे चरण के मतदान में हर सेलिब्रिटी बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहा है। शाहरुख खान और अमिताभ बच्चन से लेकर अक्षय कुमार तक ने वोट किया और वोट करने की लोगों से अपील भी की। इसी कड़ी में गौहर खान ने भी वोट डाला। मगर वोट डालने के बाद एक्ट्रेस के साथ कुछ ऐसा हुआ कि वो गुस्से से भड़क उठीं।

गौहर पोलिंग बूथ से गुस्से से लाल-पीली होकर बाहर निकलीं तो हर कोई हैरान हो गया। सब जानना चाह रहे थे कि एक्ट्रेस के साथ आखिर ऐसा क्या हुआ। इसके बाद गौहर ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया कि उन्होंने अपना वोट कास्ट किया। इस दौरान उनकी मां भी नजर आ रही थीं।

Gauhar Khan

गौहर ने कहा कि मैं आपको ये बता देना चाहती हूं कि इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि ये मुश्किल है। कोई भी हेल्प कर सकता है। कभी कभार कोई नहीं करता है। बूथ पर कई बार इंसान फ्रस्ट्रेट हो जाता है। लेकिन प्लीज जाइये और वोट करिये। अपनी आइडी ढूंढिये और थोड़ा मेहनत करिये।

एक्ट्रेस ने कहा कि ये दुनिया की सबसे बड़े लोकतंत्र में से एक है। हमारा देश बहुत खूबसूरत है। इसे बनाए रखने के लिए जाइये और वोट करिये।

क्या था पूरा मामला?
बताते चलें कि इससे पहले गौहर का एक क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वे झल्लाती हुईं पोलिंग बूथ से बाहर आती दिख रही थीं। जब पैपराजी ने उनसे पूछा कि आपका एक्सपीरियंस कैसा रहा तो एक्ट्रेस ने कहा कि बहुत ही ज्यादा कन्फ्यूजिंग है।

खबरें हैं कि एक्ट्रेस का नाम वोटिंग लिस्ट में नहीं था और वो एक बूथ से दूसरे बूथ पर चक्कर काट रही थीं। वो वोट ही नहीं डाल पा रही थीं। इसके बाद कहीं जाकर वे वोट डाल सकीं। एक्ट्रेस इसी वजह से गुस्से से लाल-पीली होकर निकलीं। उन्होंने ना तो पैपराजी को पोज दिया और ना ही कोई खास बात की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+