रिलीज से पहले विवादों में आई फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी', गंगूबाई का बेटा बोले- मेरी मां को वेश्या बना दिया

मुंबई, फरवरी 15। आलिया भट्ट की अपकमिंग फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' रिलीज से पहले विवादों में आ गई है। आपको बता दें कि हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर जारी किया गया है, जिसके बाद से गंगूबाई के परिवार ने फिल्म को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। गंगूबाई के परिवार का आरोप है कि फिल्म में सही तथ्यों को नहीं दिखाया गया है। गंगूबाई के बेटे का कहना है कि उनकी मां एक सोशल एक्टिविस्ट थी, लेकिन फिल्म में उन्हें प्रोस्टिट्यूट (वेश्या) बना दिया है। परिवार ने आरोप लगाया है कि इस फिल्म को बनाने से पहले उनकी सहमति नहीं ली गई और यहां तक कि गंगूबाई पर किताब लिखने से पहले भी उनकी परमिशन नहीं ली गई थी।

गंगूबाई का परिवार मुंबई में कर रहा है घर शिफ्ट

गंगूबाई का परिवार मुंबई में कर रहा है घर शिफ्ट

आजतक की खबर के मुताबिक, 'गंगूबाई काठियावाड़ी' का ट्रेलर रिलीज होने के बाद असल गंगूबाई का परिवार बड़ी मुश्किलों में आ गया है। यह परिवार अब मुंबई में बार-बार अपना घर शिफ्ट कर रहा है, ताकि लोगों के तीखे सवालों से बचा सके, क्योंकि ट्रेलर रिलीज होने के बाद लोग गंगूबाई को लेकर लगातार उनसे सवाल कर रहे हैं। आपको बता दें कि गंगूबाई ने चार बच्चों को अडॉप्ट किया था, लेकिन आज उनकी फैमिली में 20 लोग हो गए हैं।

फिल्म के ट्रेलर से सदमे में आया परिवार

फिल्म के ट्रेलर से सदमे में आया परिवार

गंगूबाई के परिवार का कहना है कि तमाम रिश्तेदारी में वो इस वक्त मजाक के पात्र बन गए हैं। गंगूबाई के बेटे ने तो परिवार की इज्जत को बचाने के लिए कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। गंगूबाई के बेटे का कहना है कि फिल्म के ट्रेलर के बाद से उनका परिवार सदमे में है। उनका कहना है कि फिल्म के ट्रेलर में गंगूबाई की जो इमेज दिखाई है वो पूरी तरह गलत है, उनकी मां सोशल एक्टिविस्ट थी, लेकिन उन्हें फिल्म में वैंप और लेडी माफिया डॉन बना दिया है, अब स्थिति ये है कि लोग मुझसे ये सबूत मांग रहे हैं मैं गंगूबाई का ही बेटा हूं या नहीं।

'फिल्म मेकर्स ने पैसों के लालच में परिवार को किया बदनाम'

'फिल्म मेकर्स ने पैसों के लालच में परिवार को किया बदनाम'

गंगूबाई के अडॉप्टेड बेटे बाबूरावजी शाह ने कहा है कि फिल्म का ट्रेलर आने के बाद लोग मेरी मां के बारे में तरह-तरह की बातें कर रहे हैं, ये मुझे अच्छा नहीं लग रहा है। वहीं गंगूबाई की नातिनी भारती का कहना है कि फिल्म मेकर्स ने पैसों के लालच में मेरे परिवार को बदनाम करने की कोशिश की है। यह बिलकुल भी एक्सेप्ट नहीं किया जा सकता है। आपने परिवार की सहमती ली ही नहीं, न किताब लिखते वक्त आप हमारे पास आए और न ही फिल्म बनाने से पहले आपने हमसे इसकी परमिशन ली है।

ये भी पढ़ें: रणबीर और आलिया का घर बनकर तैयार, जल्द करेंगे शादी का ऐलान!

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+