फोटो में पगड़ी पहने दिख रही ये बच्ची है इस साल की दो सबसे बड़ी फिल्मों की हीरोइन, पहचाना?

मुंबई, 24 फरवरी: इस समय फिल्म इंडस्ट्री में किसी की सबसे ज्यादा चर्चा है, तो वो हैं आलिया भट्ट। आलिया भट्ट की फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' इस हफ्ते रिलीज हो रही है। 'गंगूबाई काठियावाड़ी' में एक तरफ उनकी एक्टिंग की तारीफ हो रही है तो वहीं इसको लेकर विवाद भी है। 'गंगूबाई काठियावाड़ी' के बाद वहीं जल्दी ही उनकी एक और बड़ी फिल्म आरआरआर भी आ रही है। इसके अलावा उनकी निजी जीवन भी चर्चा में है। आज हिन्दी सिनेमा की बड़ी हीरोइनों में शुमार आलिया के बचपन की कुछ तस्वीरें हम आपके लिए लाए हैं।

आलिया के बचपन की तस्वीरें

आलिया के बचपन की तस्वीरें

आलिया भट्ट बचपन में काफी क्यूट थीं, इसकी गवाही उनकी तस्वीरें दे रही हैं। पगड़ूी में दिख रहे बच्चे को शायद ही आपने पहचाना हो लेकिन आपको बता दें कि ये आलिया भट्ट हैं। आलिया भट्ट की पिता महेश भट्ट और मां सोनी राजदान के साथ भी बचपन की कई तस्वीरें हैं।

गंगूबाई को लेकर चर्चा में आलिया

गंगूबाई को लेकर चर्चा में आलिया

संजय लीला भंसाली ने निर्देशन में बनी 'गंगूबाई काठियावाड़ी' को लेकर आलिया भट्ट की काफी चर्चा है। फिल्म की रिलीज रोकने को कोर्ट में भी याचिका दायर की गई है। जिन गंगूबाई की जिंदगी पर ये फिल्म है, उनके परिवार को फिल्म पर एतराज है। वहीं कंगना रनौत ने भी आलिया को फिल्म के लिए निशाना बनाया है।

 रणबीर से रिश्ते को लेकर भी चर्चा में

रणबीर से रिश्ते को लेकर भी चर्चा में

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। काफी समय से दोनों की शादी को लेकर भी खबरें आ रही हैं। आलिया भट्ट ने रणबीर के साथ अपने रिश्ते को स्वीकार भी कर लिया है। उनका कहना है कि वो दोनों आने वाले वक्त में शादी कर सकते हैं।

 नंबर हीरोइन की रेस में हैं आलिया

नंबर हीरोइन की रेस में हैं आलिया

आलिया भट्ट इस समय में भारत की बेहतरीन अभिनेत्रियों में शुमार हैं। आलिया की फिल्में एक के बाद हिट हो रही हैं। आलिया का फिल्‍मी करियर की शुरूआत बाल कलाकार के तौर पर फिल्‍म 'संघर्ष' से हुई थी जिसमें उन्‍होंने छोटी प्रीति जिंटा का रोल अदा किया था। मुख्‍य अभिनेत्री के तौर पर उनके करियर की शुरूआत करण जौहर की फिल्‍म 'स्‍टूडेंट ऑफ द ईयर' से हुई थीा जिसमें उन्‍होंने वरुण धवन और सिध्‍दार्थ मल्‍होत्रा के साथ काम किया था।

इन फिल्मों से मिली खूब तारीफ

इन फिल्मों से मिली खूब तारीफ

स्‍टूडेंट ऑफ द ईयर के बाद आलिया ने हाइवे, टू स्‍टेट्स और हम्‍टी शर्मा की दुल्‍हनियां से सबका ध्यान खींचा। इसके बाद गली बॉय और राजी से उनको काफी ज्यादा तारीफें मिलीं। आज आलिया को बॉलीवुड की सबसे सफल हीरोइनों में गिना जा रहा है।

आलिया भट्ट की आने वाली फिल्‍में

आलिया भट्ट की आने वाली फिल्‍में

आलिया भट्ट की गंगूबाई काठियावाड़ी इसी हफ्ते रिलीज हो रही है। जल्दी ही उनकी फिल्म आरआरआर भी आने वाली है, जिसे बाहुबली डायरेक्‍टर राजामौली ने बनाया है। रणबीर के साथ वो फिल्म ब्रह्मास्‍त्र में काम कर रही हैं।

 महेश भट्ट की बेटी हैं आलिया

महेश भट्ट की बेटी हैं आलिया

आलिया भट्ट मशहूर फिल्‍म निर्देशक महेश भट्ट और फिल्‍म अभिनेत्री सोनी राजदान की बेटी हैं। उनकी बड़ी बहन पूजा भट्ट हैं। बता दें कि आलिया भट्ट के पास भारतीय नागरिकता नहीं है, वो ब्रिटेन की नागरिक हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+