'सलमान से दूर रहो वरना...',लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने Rakhi Sawant को भेजा धमकी भरा मेल, जानें क्या है मामला?
लॉरेंस बिश्नोई पिछले कुछ समय से सलमान खान को जान से मारने की धमकी दे रहा है। इस बीच अब राखी सावंत को एक धमकी भरा मेल आया है।

Salman Khan Rakhi Sawant: बॉलीवुड के दबंग सलमान खान को पिछले कुछ समय से जान से मारने की धमकियां मिल रही हैँ। जिसकी वजह से उनकी सुरक्षा और बढ़ा दी गई है। अब दावा किया जा रहा है कि राखी सावंत को एक धमकी भरा मेल आया है। जिसमें उन्हें भाईजान से दूर रहने की वॉर्निंग मिली है।
राखी सावंत को मिली जान से मारने की धमकी
सलमान खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म किसी का भाई किसी की जान को लेकर लगातार चर्चा में हैं। फिल्म के अलावा वह पिछले कुछ समय से जान से मारने की मिल रही धमकियों को लेकर भी काफी चर्चा में हैं। अब राखी सावंत ने दावा किया है कि, अब उन्हें एक धमकी भरा मेल मिला है जिसमें उन्हें सलमान खान से दूर रहने की सलाह दी गई।
मेल में क्या कुछ लिखा?
ई-टाइम्स को दिए इंटरव्यू में राखी सावंत ने इस बात की जानकारी दी है कि उन्हें लॉरेंस बिश्नोई ने धमकी दी है कि वह इस मामले से जितना हो सके दूर रहें। इतना ही नहीं राखी सावंत ने उस मेल को पैपराजी के सामने पड़कर भी सुनाया। जिसमें लिखा था, 'राखी हमारी तेरे साथ कोई दुश्मनी नहीं है तू सलमान खान के मैटर में इंवॉल्व मत हो. वरना तुझे बहुत प्रॉब्लम हो जाएगी और तेरे भाई सलमान खान को हम मुंबई में ही मारेंगे चाहते कितनी सिक्योरिटी बढ़ा लें'।
दो बार आ चुका है मेल
जानकारी के मुताबिक, राखी सावंत को ये मेल अब तक दो बार मिल चुका है। दावा किया जा रहा है कि, गुर्जर प्रिंस नाम के शख्स द्वारा ये मेल भेजा गया है। जो कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा हुआ है। बता दें कि राखी सावंत और सलमान खान के अच्छे संबंध हैं जब उनकी मां बीमार थी तो सलमान ने राखी की आर्थिक रूप से मदद की थी।
सलमान खान का वर्कफ्रंट
सलमान खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो, वह जल्द ही फिल्म किसी का भाई किसी की जान से स्क्रीन पर 4 साल बाद वापसी करने वाले हैं। 21 अप्रैल 2023 को ईद के मौके पर यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में सलमान खान के अलावा पूजा हेगड़े, वेंकटेश दग्गुबाती, जगपति बाबू, भूमिका चावला, भाग्यश्री, राघव जुयाल, सिद्धार्थ निगम, जस्सी गिल, शहनाज गिल, पलक तिवारी जैसे बड़े कलाकार नजर आएंगे।












Click it and Unblock the Notifications