Ganesh Chaturthi 2023: इन स्टार्स के घर पर पधारे गणपति बप्पा, धूमधाम से हो रही है भगवान गणेश की पूजा

Ganesh Chaturthi 2023 Celebration: आज देशभर में गणेश चतुर्थी का त्योहार बड़ी ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। आम लोगों से लेकर सेलेब्स भी अपने घर पर गणपति बप्पा को लेकर आए हैं और उनकी स्थापना कर पूजा-पाठ किया जा रहा है। आपको बता दें कि गणेश चतुर्थी का उत्सव 10 दिनों तक चलता है। लोग बड़ी ही श्रद्धा के साथ भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करते हैं।

कल यानी 18 सितंबर 2023 को बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी बड़ी धूमधाम के साथ गणपति बप्पा को अपने घर लेकर आई है। आइए आपको बताते हैं कौन-कौन से सेलेब्स के घर में बप्पा पधारे हैं और वहां कैसे पूजा की जा रही है।

Ganesh Chaturthi 2023

शिल्पा शेट्टी के घर पर भगवान गणेश की पूजा
बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वह अपने पति राज कुंद्रा के साथ मिलकर गणपति बप्पा को घर ला रही हैं। शिल्पा शेट्टी सज धजकर बप्पा को अपने घर लाई हैं और उनकी पूजा की जा रही है। वीडियो में देखा जा सकता है कि घर में जाने से पहले एक्ट्रेस नारियल फोड़ती हैं और फिर बप्पा का घर में आगमन होता है। इसके बाद घर में बप्पा की स्थापना कर पूजा की जाती है।

राम चरण के घर पधारे गणपति बप्पा
साउथ फिल्मों के सुपरस्टार राम चरण ने भी अपने घर में गणपति बप्पा की स्थापना की है। उनके घर में हो रही गणेश पूजा की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। राम चरण ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर घर लाए गए गणपति बप्पा की तस्वीरें शेयर की हैं। इन फोटोज में देखा जा सकता है कि राम चरण का पूरा परिवार बप्पा की पूजा-अराधना कर रहा है। फोटोज में राम चरण के पिता चिरंजीवी भी दिखाई दे रहे हैं।

अल्लू अर्जुन के घर पर हो रही है गणेश पूजा
साउथ के फेमस एक्टर अल्लू अर्जुन ने अपने घर पर गणपति बप्पा को स्थापित किया है। अल्लू-अर्जुन के घर पर आज गणेश चतुर्थी उत्सव मनाया जा रहा है। अल्लू अर्जुन ने पूजा की फोटो अपने इंस्टा स्टोरी पर शेयर की है। इस फोटो में उनके घर के मंदिर की झलक दिखाई गई है। मंदिर में गणपति बप्पा की बहुत ही सुंदर मूर्ति दिखाई दे रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+