अल्लू अर्जुन की 6 साल की लाडली ने बनाई बप्पा की मूर्ति, नन्ही अरहा के टैलेंट ने जीता फैंस का दिल
साउथ एक्टर अल्लू अर्जुन की 6 साल की बेटी अरहा ने गणेश चतुर्थी से पहले बप्पा के लिए इको फ्रेंडली मूर्ति बनाई है। फैंस उनका ये टैलेंट देखकर काफी इंप्रेस हो गए।
Allu Arjun Daughter Video: देश में हर साल की तरह इस साल भी गणेश चतुर्थी की जबरदस्त धूम है। इस त्योहार के मौके पर तमाम बॉलीवुड सितारे भी जश्न में डूबे हैं। वहीं साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की 6 साल की बेटी अरहा ने भी गणेश चतुर्थी से पहले अपने हाथ से गणपति बप्पा की मूर्ति बनाई है।
19 सितंबर को गणेश चतुर्थी का उत्सव मनाया जाएगा। इस दिन खास तरह से सेलिब्रेट करने के लिए साउथ एक्टर अल्लू अर्जुन की बेटी अरहा ने गणपति बप्पा की इको फ्रेंडली मूर्ति बनाई। जिसका वीडियो एक्टर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया था। जिसके कुछ ही घंटों में अरहा का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

अरहा ने गणेश जी की जो मूर्ती बनाई है वह सच में बेहद खूबसूरत है। 6 साल की उम्र में उनका ये टैलेंट देख फैंस एक्टर की बेटी की तारीफ करते नहीं थक रहे। बता दें कि अरहा अपने पिता की तरह अक्सर सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। जब भी अल्लू अर्जुन कोई वीडियो अपनी बेटी के साथ शेयर करते हैं तो अरहा अपनी नटखट हरकतों से फैंस का ध्यान खींच लेती हैं।
आपको बता दें कि, पापा अल्लू अर्जुन की तरह अरहा एक बेहतरीन एक्ट्रेस हैं। उन्होंने सामंथा रुथ प्रभु स्टारर 'शांकुतलम' में काम किया जिसमें अपनी शानदार एक्टिंग से फैंस का दिल जीत लिया। छोटी सी उम्र में अरहा का ये टैलेंट देख फैंस हैरान हो रहे हैं। हालांकि ये पहली बार नहीं है इससे पहले भी अरहा अपने टैलेंट से फैंस को काफी इंप्रेस कर चुकी हैं।
वहीं बात करें अल्लू अर्जुन के वर्कफ्रंट की तो, बहुत जल्द वह अपनी अगली फिल्म 'पुष्पा 2: द रूल' में नजर आएंगे। बता दें कि, साल 2021 में रिलीज हुई फिल्म 'पुष्पा: द राइज' जो कि काफी सुपरहिट रही। ये उसी का 'पुष्पा 2: द रूल' सीक्वल है। यह फिल्म 15 अगस्त 2024 में रिलीज होगी। हाल ही में एक्टर को इस फिल्म के नेशनल अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया।












Click it and Unblock the Notifications