Game Changer: राम चरण-कियारा आडवाणी की 'गेम चेंजर' का ट्रेलर रिलीज, अब होगा ऐसा एक्शन
Game Changer Trailer Out: साउथ के फेमस एक्टर राम चरण की अपकमिंग फिल्म 'गेम चेंजर' इस समय सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही है। ये फिल्म लोगों को एंटरटेन करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। ऐसे में लोगों का उत्साह बढ़ाने के लिए इसका ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है।
'गेम चेंजर' का ट्रेलर हुआ रिलीज
एक तरफ जहां अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही हैं, वहीं दूसरी तरफ राम चरण की फिल्म भी अब लोगों का मनोरंजन करने के लिए तैयार है। राम चरण और कियारा आडवाणी की 'गेम चेंजर' का ट्रेलर आज यानी 2 जनवरी 2025 (गुरुवार) को रिलीज कर दिया गया है।

राम चरण का अनोखा अवतार
साउथ के मशहूर डायरेक्टर शंकर के निर्देशन में बनी फिल्म 'गेम चेंजर' में लोगों को जबरदस्त एक्शन देखने को मिलेगा और राम चरण का अनोखा अवतार भी दर्शकों का दिल जीत लेगा। इस फिल्म में राम चरण डबल रोल में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म के निर्माता दिल राजू हैं।
10 जनवरी 2025 को रिलीज होगी 'गेम चेंजर'
आपको बता दें कि राम चरण और कियारा आडवाणी की फिल्म 'गेम चेंजर' आगामी 10 जनवरी 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म के चार गानों को 75 करोड़ रुपये के बड़े बजट मे शूट किया गया है।
'गेम चेंजर' के डायरेक्टर हैं शंकर
वहीं फिल्म के डायरेक्टर शंकर को बिग बजट की मूवीज बनाने के लिए ही जाना जाता है। हालांकि उनकी पिछली फिल्म 'इंडियन 2' साल 2024 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में कमल हासन लीड रोल में नजर आए थे लेकिन ये मूवी बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से फ्लॉप हुई थी।
पॉलिटिकल एक्शन ड्रामा मूवी है 'गेम चेंजर'
जानकारी के अनुसार फिल्म 'गेम चेंजर' एक तेलुगू पॉलिटिकल एक्शन ड्रामा मूवी है, जिसकी कहानी कार्तिक सुब्बाराज ने लिखी है। फिल्म में राम चरण और कियारा आडवाणी के अलावा अंजलि, समुथिरकानी, एसजे सूर्या, श्रीकांत, प्रकाश राज और सुनील भी नजर आएंगे। फिल्म की शूटिंग हैदराबाद, न्यूजीलैंड, विशाखापत्तनम, मुंबई और चंडीगढ़ में हुई है।












Click it and Unblock the Notifications