Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Gadar 2 Trailer: 'पाकिस्तान वालों कटोरा लेकर घूमोगे, भीख भी नहीं मिलेगी', तारा सिंह ने मचाया धमाल

Gadar 2 Trailer : आखिरकार इंतजार खत्म हुआ और 'कारगिल दिवस' के दिन 'गदर 2' का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है और जिस तरह से उम्मीद की जा रही थी फिल्म का ट्रेलर बिल्कुल उसी तरह से है, यानी कि एकदम 'धांसू'।

Gadar 2 Trailer

अनिल शर्मा निर्देशित फिल्म के ट्रेलर की शुरुआत 'अगला जुम्मा दिल्ली में.....' जैसे संवाद से होती है और उसके बाद तारा सिंह-सकीना यानी कि सनी देओल-अमीषा पटेल के रोमांटिक सींस, 'उड़ा जा काले कौवा' के बैकग्राउंड म्यूजिक के साथ दिखाए जाते हैं और इसके बाद तारा सिंह को अपने बेटे संग मस्ती करते नजर आते हैं।

तारा सिंह का बेटा पाकिस्तानी सेना की कैद में

और इसके बाद अचानक से जंग का मैदान दिखता है, जहां पाकिस्तानी आर्मी के लोग भारत के बारे में अनाप-शनाप बातें कर रहे हैं, जिनको तारा सिंह अपने अंदाज में जवाब देते हैं। लेकिन फिर ट्रेलर में दिखाया गया है कि तारा सिंह का बेटा PAK सेना की ओर से कैद कर लिया जाता है, जिसे बचाने के लिए एक बार फिर से तारा सिंह अकेले निकल पड़ते हैं पाकिस्तान और फिर शुरू होता है एक्शन का दौर, जिसमें सनी देओल जबरदस्त नजर आ रहे हैं।

सनी-अमीषा के बेटे का रोल उत्कर्ष शर्मा कर रहे हैं

फिल्म में सनी-अमीषा के बेटे का रोल उत्कर्ष शर्मा कर रहे हैं और उनके अपोजिट हैं सिमरत कौर, जो कि छोटी सी झलक में ही बहुत ज्यादा खूबसूरत दिख रही हैं। फिल्म में पाकिस्तानी आर्मी को मुंहतोड़ जवाब देते हुए सनी देओल कमाल के लग रहे हैं। उनके संवाद दिल को छू लेने वाले हैं।

'कटोरा लेकर घूमोगे तो भी भीख नहीं मिलेगी'

पाकिस्तान दामाद बने सनी देओल का ये संवाद कि 'अगर आज मौका मिले पाकिस्तानियों को भारत में जाने का, तो आधा पाकिस्तान खाली हो जाएगा, कटोरा लेकर घूमोगे तो भी भीख नहीं मिलेगी' निश्चित तौर पर हॉल में लोगों की सिटी बजवाने वाला डॉयलाग है।'

मनीष वाधवा भी दिखे प्रभावी लेकिन याद आए अमरीश पुरी

ट्रेलर में सनी देओल, अमीषा पटेल, उत्कर्ष सभी अपना प्रभाव छोड़ते हैं तो वहीं पाकिस्तानी आर्मी के जनरल बने मनीष वाधवा भी काफी प्रभावशाली दिख रहे हैं। हालांकि ट्रेलर देखने के बाद हर किसी को एक बार अमरीश पुरी की याद जरूर आ रही है लेकिन इसमें कोई शक नहीं मनीष वाधवा भी जबरदस्त रूप से अपना इंप्रेशन लोगों पर छोड़ते हैं।

11 अगस्त को पर्दे पर रिलीज होगी 'गदर 2'

फिल्म के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर आते ही गदर मचा दी है और लोग इसे पसंद कर रहे हैं। लोगों ने अभी तक इस पर सकारात्मक फीडबैक ही दिया है। अब पर्दे पर फिल्म क्या कमाल करती है ये तो 11 अगस्त को पता चलेगा, जिस दिन ये फिल्म रिलीज होगी।

आप भे देखें ट्रेलर

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+