Gadar 2: एक हुआ देओल परिवार! पहली बार ईशा देओल ने सौतेले भाई सनी और बॉबी के साथ दिए पोज, Video Viral
ईशा देओल ने अपने सौतेले भाई बॉबी देओल की फिल्म गदर 2 के लिए स्पेशल स्क्रीनिंग रखी। इस दौरान सभी भाई-बहनों को पहली बार एकसाथ देखकर फैंस खुश हो गए।
Gadar 2 Screening: सनी देओल के बेटे करण देओल की शादी में ईशा देओल के ना आने से दोनों परिवारों के बीच खटपट की खबरें जोरों पर थीं। लेकिन अब सनी देओल, बॉबी देओल और ईशा देओल की एक वीडियो सामने आई है जिसके बाद इन अफवाहों को उन्होंने विराम लगा दिया है।
पहली बार साथ सौतेले भाई सनी देओल के साथ दिखीं ईशा देओल
शनिवार को ईशा देओल ने अपने सौतेले भाई सनी देओल की फिल्म गदर 2 के लिए स्पेशल स्क्रीनिंग रखी थी। इस दौरान उन्होंने पैपराजी के सामने दोनों भाइयों के साथ पहली बार जमकर पोज दिए। इतना ही नहीं ईशा की बहन अहाना भी साथ में दिखीं। अब चारों को इस तरह से साथ देखकर फैंस भी काफी खुश हैं। फिलहाल इनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

पैपराजी के सामने दिए जमकर पोज
भले ही सनी देओल, बॉबी देओल, ईशा देओल और अहाना सौतेले भाई-बहन हैं। लेकिन वीडियो में चारों को साथ देखकर ऐसा लग रहा है कि वह अच्छा बॉन्ड शेयर करते हैं। सभी के बीच रियल भाई-बहन जैसा प्यार है। आपको बता दें कि, इससे पहले सनी देओल की फिल्म गदर 2 के लिए ईशा देओल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर फिल्म की जमकर तारीफ की थी।
वीडियो देख खुशी से झूम उठे फैंस
फिलहाल सनी-ईशा की इस वीडियो को देख फैंस जमकर प्यार बरसा रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, 'चारों भाई-बहन एकसाथ अच्छे लग रहे हैं।' वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, 'सभी को इस तरह एकसाथ देखकर अच्छा लग रहा है।' वहीं एक ने लिखा, 'अपने तो अपने ही होते हैं।' एक ने कहा, "दशक का सबसे अच्छा सीन।"
गदर 2 बॉक्स ऑफिस पर मचा रही धमाल
बता दें कि, सनी देओल की फिल्म गदर 2 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म इस वक्त बॉक्स ऑफिस धमाल मचा रही है। पहले ही दिन फिल्म ने 40 करोड़ की कमाई की थी। फिल्म में सनी देओल, अमीषा पटेल और उत्कर्ष ने शानदार एक्टिंग की है। सोशल मीडिया पर भी फैंस फिल्म की जमकर तारीफ कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications