Gadar 2: अनिल शर्मा ने की सनी देओल की साउथ एक्टर्स से तुलना, कहा- 'उनसे बेहतर हथौड़े वाला सीन...'
Sunny Deol Hammer Scene: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म गदर 2 को लेकर लगातार सुर्खियों में हैं। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ जिसे काफी पसंद किया गया। ट्रेलर रिलीज होने के बाद फिल्म के डायरेक्टर अनिल शर्मा ने सनी देओल की जमकर तारीफ की।
इन दिनों अनिल शर्मा फिल्म 'गदर 2' का जोर-शोर से प्रमोशन कर रहे हैं। हाल ही में एक न्यूज पोर्टल को दिए इंटरव्यू में अनिल शर्मा ने खुलासा किया कि, गदर 2 की टीम का मानना है कि अन्य कलाकार भी फिल्म में हथौड़ा वाला सीन कर सकते थे। लेकिन सनी देओल जैसा कोई भी ये सीन नहीं कर सकता।

अनिल शर्मा ने सनी देओल की साउथ एक्टर्स के साथ तुलना की। उन्होंने कहा कि, 'हथौड़े वाले सीन में साउथ के सितारे ऐसा करते तो भी अच्छा लगता लेकिन जैसे सनी सर लग रहे हैं, वैसा कोई नहीं लगता।' इसके अलावा अनिल शर्मा ने आगे यह भी बताया कि फिल्म गदर 2 बनाने का प्लान कब किया गया और इस पर सनी देओल की क्या प्रतिक्रिया थी।
अनिल शर्मा ने कहा कि, जब मैंने पहली बार सनी देओल से फिल्म गदर 2 बनाने पर बात की थी तो उन्होंने मुझसे कहा कि गदर इतनी बड़ी हिट है और विरासत भी है। इस पर जवाब देते हुए मैंने कहा कि, पूरे देश की जनता चाहती है कि यह फिल्म दोबारा आए और हमें उनकी बात को मानना चाहिए। इस तरह से इस प्रोजेक्ट पर काम शुरू हुआ।
बता दें कि फिल्म गदर 2 का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। जिसका फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। फिल्म में 22 साल बाद एक बार फिर सनी देओल तारा सिंह की भूमिका में नजर आएंगे। वहीं अमीषा पटेल भी सकीना का किरदार निभाएंगी। फिल्म में उत्कर्ष शर्मा भी अहम भूमिका में दिखे हैं। यह फिल्म 11 अगस्त 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।












Click it and Unblock the Notifications