'उनका तो स्वागत होना चाहिए' पाकिस्तान से भागकर आई सीमा हैदर को लेकर ये क्या कह गए गदर के डायरेक्टर?
Anil Sharma On Seema Haider: अपना मुल्क पाकिस्तान छोड़कर भारत आई सीमा हैदर इन दिनों काफी चर्चा में हैं। उनकी लव स्टोरी किसी फिल्म से कम नहीं है। लोग उनकी कहानी की तुलना सनी देओल की फिल्म गदर से कर रहे हैं। जिसमें वह तारा सिंह बनकर अपनी सकीना को पाने के लिए पाकिस्तान जाते हैं।
अनिल शर्मा ने की सीमा हैदर की तारा सिंह से तुलना
जल्द ही सनी देओल की फिल्म गदर 2 रिलीज होने वाली है। जिसकी हाल ही में टीजर जारी हुआ। इस फिल्म का डायरेक्शन अनिल शर्मा ने किया है। वह लगातार फिल्म का जोर-शोर से प्रमोशन कर रहे हैं। हाल ही में आजतक को दिए इंटरव्यू में अनिल शर्मा ने सीमा हैदर की तारीफ की और उन्हें गदर का तारा सिंह बताया।

उनका यहां होना चाहिए स्वागत
अनिल शर्मा ने सीमा की तारीफ करते हुए कहा, 'वह बहुत बहादुर है और अपने प्यार से मिलने के लिए भारत आई है और उस लड़के ने बच्चों के साथ सीमा को स्वीकार कर लिया है, इसके लिए उसका स्वागत होना चाहिए।'
सीमा को बताया फीमेल तारा सिंह
इसके आगे अनिल शर्मा ने उन्हें फीमेल तारा सिंह बताते हुए कहा कि, 'उसमें इतनी हिम्मत थी कि वह किसी की परवाह किए बिना यहां आईं. ये आसान नहीं है। उन्हें फिल्म देखकर प्यार नहीं हुआ होगा मगर फिल्म देखने के बाद हिम्मत जरुर मिली होगी कि तारा सिंह से उन्हें हिम्मत मिली होगी। अगर ये कर सकते हैं तो मैं क्यों नहीं कर सकती।'
इस दिन रिलीज होगी गदर 2
बता दें कि, 22 साल बाद फिल्म गदर 2 फिर से वापस आ रही है। इसमें सनी देओल और अमीषा पटेल तारा सिंह और सकीना की भूमिका में नजर आएंगे। यह फिल्म 11 अगस्त 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। देखना होगा कि, बड़े पर्दे पर इस फिल्म को फैंस की ओर से कैसा रिस्पॉन्स मिलता है।












Click it and Unblock the Notifications