Gadar 2: सनी देओल की 'गदर 2' हुई 500 करोड़ के क्लब में शामिल, 'पठान' और 'बाहुबली 2' सबको छोड़ दिया पीछे
सनी देओल की फिल्म गदर 2 को लेकर क्रेज फैंस में कम होने का नाम नहीं ले रहा। अब फिल्म ने चौथे रविवार नया रिकॉर्ड तोड़ दिया।
Gadar 2 Box Office Collection Day 24: सनी देओल की फिल्म गदर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ा दिया। फिल्म को रिलीज हुए 4 हफ्ते हो चुके हैं लेकिन इसके बावजूद फैंस में इसको लेकर क्रेज कम नहीं हो रहा। अनिल शर्मा द्वारा निर्देशित गदर 2 जिस रफ्तार से बॉक्स ऑफिस धुआंधार कमाई कर रही है उसको देखकर ये अनुमान लगाया जा रहा था कि फिल्म सारे रिकॉर्ड तोड़ देगी। अब रिलीज के चौथे रविवार गदर 2 एक नया इतिहास रच दिया है।
गदर 2 हुई 500 करोड़ के क्लब में शामिल
फिल्म गदर 2 ने रिलीज के चौथे रविवार कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। इसी के साथ फिल्म शाहरुख खान की पठान और बाहुबली जैसी सुपरहिट फिल्मों को भी पीछे छोड़ दिया है। फिल्म जिस रफ्तार से पहले दिन से ताबड़तोड़ कमाई कर रही थी उसे देखते हुए ये अंदाजा लगाया जा रहा था कि फिल्म 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी।

फिल्म ने 24 दिनों में तोड़ा रिकॉर्ड
रविवार के कलेक्शन की बात करें तो रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म गदर 2 ने करीब 8.50 करोड़ रुपये की कमाई की। इसी के साथ ही ये फिल्म 500 करोड़ रुपये की कमाई का आंकड़ा पार कर चुकी है। वहीं चौथे शनिवार फिल्म की कमाई 5.72 करोड़ रुपये रही। बता दें कि इसी के साथ 500 करोड़ के नेट क्लब शामिल होने वाली गदर 2 तीसरी फिल्म बन गई है।
पठान और बाहुबली 2 को भी छोड़ा पीछे
बता दें कि, शाहरुख खान की पठान ने इस साल रिकॉर्डतोड़ कमाई की थी। फिल्म ने रिलीज के 28वें दिन 500 करोड़ का आंकड़ा पार किया था। वहीं साल 2017 में रिलीज हुई बाहुबली 2 द कन्क्लूजन' ने 34 दिनों में ये रिकॉर्ड तोड़ा था। लेकिन सनी देओल की गदर 2 ने महज 24 दिनों में ये रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। गदर 2 की स्टारकास्ट की बात करें तो सनी देओल के अलावा अमीषा पटेल, उत्कर्ष शर्मा और मनीष वाधवा लीड रोल में नजर आए।












Click it and Unblock the Notifications