एयरपोर्ट पर सेल्फी ले रहे फैन पर Sunny Deol को आया गुस्सा, ट्रोलर्स बोले- 'तुम्हें जनता माफ नहीं करेगी'

Sunny Deol Viral Video: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल इन दिनों लगातार चर्चा में है। एक्टर की फिल्म गदर 2 आज यानी गदर 2 सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। 22 साल बाद एक्टर तारा सिंह बनकर धमाल मचा रहे हैं। इस बीच सनी देओल का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसकी वजह से वह ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए।

सनी देओल अक्सर जब भी फैंस से मुलाकात करते हैं तो उनके चेहरे में मुस्कान होती है। ऐसा शायद कम ही होता है जब वह गुस्से में नजर आए हों। हाल ही में एक्टर का एक वीडियो सामने आया जिसमें सेल्फी सेने आ रहे फैन पर वह बुरी तरह भड़क गए। अब उनके इस व्यवहार के लिए सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है।

Sunny Deol

वीडियो में देखा जा सकता है सनी देओल मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए। जैसे ही एक फैन की एक्टर पर नजर पड़ी उसने ना आव देखा ना ताव वह भागकर एक्टर के पास पहुंचा और अपना फोन उठाकर सेल्फी लेने लगा। जब वह सेल्फी लेने लगता है तब ऐसा लगता है कि एक्टर को उसकी इस हरकत पर गुस्सा आया और वह उस शख्स पर चिल्लाने लगे।

सनी देओल का फैंस के साथ ऐसा बर्ताव नेटिजेन्स को पसंद नहीं आया और वह उन्हें ट्रोल करने लगे। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, 'हम आपकी इज्जत कहते हैं सर लेकिन अगर जनता के साथ गलत तरीके से आओगे तो अच्छा नहीं होगा।' वहीं दूसरे ने लिखा- पाजी को गुस्सा आ गया।' एक ने लिखा, 'आप जो खुद को इतने बड़े बन रहे हो ना ये आप जनता की वजह से ही हैं।'

बता दें कि, 2001 में रिलीज हुई फिल्म गदर एक प्रेम कथा का सीक्वल 22 साल बाद गदर 2 सिनेमाघरों में 11 अगस्त को रिलीज हो चुका है। फिल्म में सनी देओल और अमीषा पटेल एक बार फिर तारा सिंह और सकीना बनकर लौटे। फिल्म का डायरेक्शन अनिल शर्मा द्वारा किया गया है। इस फिल्म के रिलीज होने का फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+