कैटरीना कैफ का बिना नाम लिए Sunny Deol ने साधा निशाना, कहा- 'कुछ एक्ट्रेसेस मां के रोल के लिए...'

Sunny Deol Taunts Katrina Kaif: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल की 'गदर 2' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। फिल्म हर दिन नए रिकॉर्ड तोड़ रही है। अब जल्द ही गदर 2 300 करोड़ के क्लब में शामिल हो जाएगी। इस बीच एक्टर ने अपनी अगली फिल्म 'अपने 2' का ऐलान किया। जिसकी जल्द ही सनी देओल शूटिंग शुरू करेंगे।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सनी देओल एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अपनी अपकमिंग फिल्म अपने 2 की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि गदर 2 के बाद अब वह इस फिल्म की तैयारी करेंगे। उन्होंने कहा कि फिलहाल फिल्म की स्क्रीप्ट पर काम चल रहा है। इस बीच सनी देओल ने एक कुछ ऐसा कह दिया जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि उन्होंने बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ पर तंज कसा है।

Sunny Deol

आपको याद दिला दें कि साल 2007 में फिल्म अपने में कैटरीना कैफ ने बॉबी देओल की पत्नी का किरदार निभाया था। हालांकि उस वक्त उन्हें मां का किरदार निभाने के लिए कहा गया था क्योंकि उन्होंने इंडस्ट्री में कदम ही रखा था इसलिए इस ऑफर को उन्होंने ठुकरा दिया। अब इस पर सनी देओल ने बिना एक्ट्रेस का नाम लिए निशाना साधा है।

सनी देओल ने बिना किसी का नाम लिए कहा- 'बस अभी मेरी कुछ ऐसी एक्ट्रेसेस थीं, जो मां का रोल नहीं करना चाहती थीं। डर रही थीं, अब करेंगी शायद।' बता दें कि, फिल्म अपने की कहानी फैमिली वैल्यू पर आधारित थी। वहीं सनी देओल ने कहा कि इस बार फिल्म में और भी ज्यादा फैमिली वैल्यू होंगी। फिल्म अपने में सनी देओल के अलावा बॉबी देओल, कैटरीना कैफ, शिल्पा शेट्टी और धर्मेंद्र और किरण खेर भी नजर आए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+