FWICE का बड़ा ऐलान, पाकिस्तानी एक्टर्स संग काम करने पर देशद्रोह का मुकदमा, अब फवाद खान का क्या होगा?
FWICE: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से भारतीयों का गुस्सा देखने को मिल रहा है। वहीं इस आतंकवादी हमले के बाद भारत सरकार ने कड़ा रुख अपनाते हुए पाकिस्तानियों को अपने वतन लौटने का आदेश जारी कर दिया है।
बॉलीवुड में कमबैक करने वाले थे फवाद खान
इसके अलावा पाकिस्तानी एक्टर्स के भारत में काम करने पर भी बैन लगा दिया है। आपको बता दें कि कुछ समय पहले तक पाकिस्तान के फेमस एक्टर फवाद खान के बॉलीवुड में कमबैक को लेकर जोरों पर चर्चा हो रही थी।

फिल्म 'अबीर गुलाल' में नजर आने वाले थे फवाद खान
दरअसल भारत पर जो आतंकी हमला हुआ है, उसके बाद पाकिस्तानी एक्टर्स भी लोगों के गुस्से का शिकार हो रहे हैं। आपको बता दें कि पाकिस्तान के सुपरस्टार फवाद खान करीब 8 साल बाद फिल्म 'अबीर गुलाल' से बॉलीवुड में कमबैक कर रहे थे।
9 मई 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी फिल्म
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म 'अबीर गुलाल' के लिए फवाद खान को 10 करोड़ रुपये की फीस दी गई थी। लेकिन पहलगाम आतंकी हमले के बाद इस फिल्म को भारत में बैन कर दिया गया है। आपको बता दें कि ये फिल्म आगामी 9 मई 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी। इस फिल्म में पाकिस्तान एक्टर फवाद खान के साथ बॉलीवुड एक्ट्रेस वाणी कपूर नजर आने वाली थीं।
फिल्म को भारत में बैन कर दिया गया है
सिर्फ इतना ही नहीं इस फिल्म के गानों को भी यूट्यूब से हटा दिया गया है। अब फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (Federation of Western India Cine Employees) ने भारत में काम करने वाले सभी पाकिस्तानी कलाकारों पर पूरी तरह बैन लगाने की मांग की है।
पाकिस्तानी एक्टर्स संग काम करने पर देशद्रोह का मुकदमा
-FWICE ने ये भी कहा है कि अगर कोई हिंदुस्तानी पाकिस्तानी कलाकारों के साथ काम करते हुए पाया गया, तो उस पर देशद्रोह का मुकदमा किया जाना चाहिए। इस बात से पाकिस्तानी कलाकारों को बड़ा झटका लगा है। वहीं फिल्म अबीर गुलाल के बैन होने से मूवी के लीड एक्टर फवाद खान को बड़ा शॉक लगा है।
-आपको बता दें कि पहलगाम हमले से पहले से ही फवाद खान के बॉलीवुड में कमबैक का जमकर विरोध किया जा रहा था। वहीं एमएनएस ने ऐलान किया था कि वह इस फिल्म को महाराष्ट्र में रिलीज नहीं होने देगी और अब पहलगाम हमले के बाद इस मूवी को देशभर में बैन कर दिया गया है।
FWICE की घोषणा में कही गई ऐसी बातें
-फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) के जनरल सेक्रेटरी अशोक दुबे ने पाकिस्तानी कलाकारों के भारत में काम करने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग की है। उन्होंने न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा है- ये राष्ट्रीय हित का मामला है, इसलिए राष्ट्र सर्वोपरि है। हमारे टूरिस्टों पर हाल ही में कश्मीर के पहलगाम में हमला हुआ है। 26 लोग मारे गए हैं। ये शर्मनाक है।
-अशोक दुबे ने कहा है- हमने एक प्रेस रिलीज जारी की है, जिसमें कहा गया है कि अगर हमारे किसी सदस्य को पाकिस्तानी कलाकारों या तकनीशियनों के साथ काम करते हुए पाया गया, तो हम उनके खिलाफ कार्रवाई करेंगे और उनके साथ काम करना बंद कर देंगे।
-अशोक दुबे ने कहा है- हमने सूचना एवं प्रसारण मंत्री को भी चिट्ठी लिखकर एक अधिसूचना जारी करने को कहा है। इसमें कहा गया है कि अगर कोई भारतीय सदस्य पाकिस्तानी कलाकारों के साथ काम करता है, तो उसके खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज किया जाना चाहिए। ऐसे शख्स को इंडस्ट्री में काम करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
फवाद खान को फिल्म के लिए मिली इतनी फीस
सियासत डेली की रिपोर्ट के मुताबिक, फवाद खान पाकिस्तान के काफी पॉपुलर एक्टर हैं। उन्हें पाकिस्तानी फिल्म में काम करने के लिए 2 करोड़ रुपए की फीस दी जाती है। इसके अलावा पाकिस्तानी टीवी शोज के लिए उन्हें 15 से 20 लाख रुपये ही मिलते हैं। हालांकि बॉलीवुड फिल्म 'अबीर गुलाल' के लिए उन्हें 20 करोड़ रुपए दिए गए थे।












Click it and Unblock the Notifications