दुनिया कहती रहे जोरू का गुलाम... ये स्टार्स अपनी बीवियों के लिए रखते हैं करवाचौथ का व्रत
Karwa Chauth 2024: करवाचौथ एक ऐसा त्योहार है, जिसे आम से लेकर खास भी बड़ी धूमधाम के साथ मनाते हैं। इंडस्ट्री की कई सारी हसीनाएं ऐसी हैं, जो अपने पति के लिए इस व्रत को रखती हैं। मगर क्या आप जानते हैं कि कुछ ऐसे स्टार्स भी हैं, जो अपनी पत्नियों के लिए इस व्रत को रखते हैं।
राज कुंद्रा
इन स्टार्स की लिस्ट में सबसे पहला नाम शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा का है। राज कुंद्रा अपनी बीवी के लिए करवाचौथ का व्रत रखते हैं। दोनों इस त्योहार को बड़ी ही धूमधाम से मनाते हैं और अपनी फोटोज भी सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं।

विराट कोहली
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा फैंस के फेवरेट कपल हैं। करवाचौथ के मौके पर विराट कोहली अपनी पत्नी के लिए भूखे प्यासे रहकर करवाचौथ का व्रत रखते हैं।
अभिषेक बच्चन
अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय को लेकर भले ही अनबन की खबरें सामने आ रही हों मगर कपल करवाचौथ के मौके पर हमेशा ही चर्चा में रहता है। अभिषेक बच्चन हमेशा से अपनी बीवी ऐश्वर्या के लिए करवाचौथ का व्रत रखते हुए आए हैं।
आयुष्मान खुराना
आयुष्मान खुराना ने एक दफा खुद ही बताया था कि मेडिकल कारणों के चलते उनकी बीवी ताहिरा व्रत नहीं रख पाई थीं। इसके बाद एक्टर ने ही अपनी बीवी ताहिरा के लिए व्रत रखा था।
जय भानुशाली
जय भानुशाली अपनी पत्नी माही विज के लिए अकसर व्रत रखते हैं। कपल के बीच काफी प्यारी सी बॉन्डिंग नजर आती है, जो ऑनस्क्रीन ही नहीं बल्कि ऑफस्क्रीन भी दिखती है।
प्रिंस नरूला
प्रिंस नरूला की बात करें तो वे भी अपनी पत्नी के लिए करवाचौथ का व्रत रखते हैं। इस जोड़ी के बीच का प्यार भी किसी से छिपा हुआ नहीं है। एक्टर अकसर अपनी पत्नी के साथ सोशल मीडिया पर खूबसूरत तस्वीरें भी शेयर करते रहते हैं।
विक्की कौशल
विक्की कौशल और कटरीना कैफ की जोड़ी तो भला किसे नहीं पसंद। विक्की भी अपनी खूबसूरत बीवी कैटरीना के लिए करवाचौथ का व्रत रखते हैं। दोनों करवाचौथ के खास मौके पर खूबसूरत तस्वीरें भी शेयर करते रहते हैं।












Click it and Unblock the Notifications