यूपी के हीरो Abhishek Singh, जो प्यार में धोखा मिलने के बाद बने आईएएस, यूथ के लिए हैं ‘इंस्पिरेशन’
एक वक्त प्यार में धोखा मिलने पर अभिषेक सिंह टूट चुके थे और अब दे देश की सेवा में तैनात हैं। इतना ही नहीं मल्टी टैलेंटेड अभिषेक एक्टिंग में भी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।
मुंबई, 5 जून: प्यार में अकसर धोखा मिलने के बाद या तो इंसान बर्बाद हो जाता है, या खुद को खत्म कर लेता है। लेकिन शायद ही आपने सुना हो कि दिल टूटने के बाद इंसान देश की सबसे बड़ी नौकरी हासिल करके कलेक्टर बन गया हो। जी हां! इस बात का जीता जागता सबूत हैं आईएएस अभिषेक सिंह। 'ठुकरा के मेरा प्यार मेरा इंतकाम देखेगी' गाने की ये पंक्तियां अभिषेक सिंह पर एकदम सटीक बैठती हैं। एक वक्त प्यार में धोखा मिलने पर अभिषेक टूट चुके थे और अब दे देश की सेवा में तैनात हैं। इतना ही नहीं मल्टी टैलेंटेड अभिषेक एक्टिंग में भी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

पत्नी भी हैं IAS
IAS अधिकारी अभिषेक सिंह एक बेहतरीन नौकरशाह हैं। अभिषेक उत्तर प्रदेश के जौनपुर के रहने वाले हैं। इनका परिवार यहीं रहता है। वे अभी दिल्ली में डिप्टी कमिश्नर के रूप में सेवा दे रहे हैं। 2011 में अभिषेक ने यूपीएससी की परीक्षा पास की थी। अभिषेक की पत्नी दुर्गा शक्ति नागपाल भी आईएएस हैं। दुर्गा शक्ति नागपाल की वर्तमान पोस्टिंग वाणिज्य विभाग, वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय भारत सरकार में है।
प्यार में मिला धोखा
अभिषेक सिंह आज जिन बुलंदियों पर हैं, उसके पीछे की वजह उनका अतीत है। जब अभिषेक यूपीएससी परीक्षा की तैयारी कर रहे थे, तो उन्हें एक लड़की से प्यार हुआ था। अभिषेक तब शादी भी करना चाहते थे लेकिन उन्हें प्यार में धोखा मिला। इस वाकये के बाद वे डिप्रेशन में चले गए। ब्रेकअप के बाद उन्होंने अपने दर्द को ताकत में बदला और यूपीएएसी परीक्षा पास की।

रील VS रियल
फिल्म 'शादी में जरूर आना' से तो सभी वाकिफ हैं। राजकुमार राव की ये फिल्म यूपीएससी एसपिरेंट्स के लिए इंस्पिरेशन है। एक्टर को प्यार में धोखा मिलता है, जिसके बाद वे आईएएस ऑफिसर बन जाते हैं। ये तो रही फिल्म की बात। लेकिन अभिषेक की कहानी भी कुछ ऐसी ही है। प्यार में धोखा मिलने के बाद उन्होंने अपनी कमजोरी को ताकत बनाया और एक मुकाम हासिल कर लिया।
‘दिल्ली क्राइम' में आएंगे नजर
अभिषेक सिंह दिल्ली क्राइम वेब सीरीज के दूसरे सीजन में नजर आने वाले हैं। शूटिंग के वक्त उनके बेहतरीन आत्मविश्वास को देखकर सब हैरान रह गए। अभिषेक के फैंस इस वेब सीरीज में उनके रोल का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। दिल्ली क्राइम के दूसरे सीजन में उन्हें आईएएस का रोल मिला है।












Click it and Unblock the Notifications