Friendship Day: लड़का-लड़की की गहरी दोस्ती साबित करते हैं बॉलीवुड स्टार्स, दोस्ती निभाने में नहीं किसी से कम
Friendship Day 2024: बॉलीवुड में कई सिलेब्रिटीज ऐसे हैं जिनकी दोस्ती हर जगह फेमस हैं। हमने अक्सर लोगों को सुना है कि लड़का और लड़की कभी दोस्त नहीं हो सकते। ऐसे में आज हम आपको उन सितारों के बारे में बताने वाले हैं जो ये साबित करते हैं कि लड़का और लड़की भी अच्छे दोस्त हो सकते हैं।
इस लिस्ट में कई ऐसे में नाम हैं जिनके बारे में आज हम आपको बताने वाले हैं। आइए जानते हैं कौन कौन
1. काजोल और शाहरुख खान
काजोल और शाहरुख खान ने एकसाथ कई फिल्मों में काम किया। दोनों की ऑनस्क्रीन कैमिस्ट्री को फैंस काफी पसंद करते हैं। इसके अलावा रियल लाइफ में भी दोनों काफी अच्छे दोस्त हैं। कई इवेंट्स में भी देखा गया है कि दोनों आज भी एक दूसरे से अच्छे से मिलते हैं और मीडिया के सामने ग्रीट करते हैं।

2. रणबीर कपूर और अनुष्का शर्मा
रणबीर कपूर और अनुष्का शर्मा काफी गहरे दोस्त हैं। यहां तक कि कई इंटरव्यूज के दौरान रणबीर ने कहा है कि अनुष्का उनकी बेस्टफ्रेंड हैं। दोनों की पहली मुलाकात फिल्म ऐ दिल है मुश्किल के दौरान हुई थी। फिल्म की शूटिंग के दौरान काफी गहरी दोस्ती भी हो गई थी। आज भी दोनों जब भी साथ में नजर आते हैं तो अक्सर एक दूसरे के संग मस्ती करते हुए नजर आते हैं।
3. फराह खान और शाहरुख खान
फराह खान और शाहरुख खान बॉलीवुड में सबसे गहरे दोस्तों में से एक हैं। अक्सर दोनों एक दूसरे की फिल्म का हिस्सा रहते हैं। हालांकि बाकी सेलेब्स की तरह इनकी दोस्ती में भी दरार आई थी लेकिन अब सारे गिले शिकवे मिटाकर दोनों फिर से एक हो गए हैं।
4. प्रिटी जिंटा और सलमान खान
प्रिटी जिंटा और सलमान खान एक दूसरे से काफी अच्छा बॉन्ड शेयर करते हैं। एक बार प्रिटी जिंटा को कुछ पैसों की जरूरत थी क्योंकि उनकी फिल्म 'इश्क इन पेरिस' को रिलीज करना था। तभी सलमान खान ने मदद का हाथ आगे बढ़ाया और फिल्म रिलीज करवाई। प्रिटी कई बार कह चुकी हैं सलमान खान उनके गहरे दोस्त हैं और वह हमेशा चट्टान की तरह उनके लिए खड़ी रहेंगी।












Click it and Unblock the Notifications