Friday OTT Release: 10 अप्रैल को आएगा एंटरटेनमेंट का तूफान, 6 फिल्में-सीरीज होंगी रिलीज, देखें पूरी लिस्ट
Friday OTT Release: अगर आप वीकेंड पर घर बैठे कुछ नया और रोमांचक देखने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आने वाला शुक्रवार आपके लिए खास होने वाला है। 10 अप्रैल 2026 को अलग-अलग OTT प्लेटफॉर्म्स पर कई नई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज हो रही हैं, जो हर तरह के दर्शकों को एंटरटेन करने के लिए तैयार हैं।
OTT पर हर मूड के लिए परफेक्ट ऑप्शन
चाहे आप हल्की-फुल्की कॉमेडी से रिलैक्स करना चाहते हों, किसी इमोशनल कहानी में खो जाना चाहते हों या फिर एक्शन और थ्रिल का मजा लेना चाहते हों, इस बार का OTT लाइनअप हर मूड के लिए परफेक्ट ऑप्शन लेकर आया है।

इस फ्राइडे ओटीटी पर मचेगी धूम
अगर आपका वीकेंड का मूड सेट हो चुका है तो एंटरटेनमेंट की दुनिया भी आपको बांधे रखने के लिए पूरी तरह से तैयार हो गई है। रोमांटिक ड्रामा से लेकर सर्वाइवल थ्रिलर और डार्क कॉमेडी तक, इस हफ्ते की OTT लाइनअप में हर स्वाद का कंटेंट मौजूद है।
10 अप्रैल 2026 से ओटीटी पर रिलीज हो रही हैं ये 6 फिल्में और वेब सीरीज
तू या मैं (Tu Yaa Main)
इस हफ्ते की सबसे चर्चित रिलीज में से एक है फिल्म 'तू या मैं', जिसके डायरेक्टर बिजॉय नांबियार हैं। फिल्म की कहानी 2 इन्फ्लुएंसर्स के इर्द-गिर्द घूमती है, जिनकी ट्रिप अचानक खतरनाक मोड़ ले लेती है। एक स्विमिंग पूल में मगरमच्छ के साथ फंसे होने की स्थिति उन्हें न सिर्फ अपनी जान बचाने के लिए मजबूर करती है बल्कि उनके रिश्ते की असलियत भी सामने लाती है। इस फिल्म में आदर्श गौरव, शनाया कपूर और अमृता श्रीनिवासन अहम भूमिकाओं में नजर आते हैं। ये फिल्म 10 अप्रैल 2026 से नेटफ्लिक्स (Netflix) पर स्ट्रीम होगी।
ओ रोमियो (O'Romeo)
विशाल भारद्वाज के निर्देशन में बनी 'ओ रोमियो' अब फ्री स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध हो रही है। पहले इसे रेंटल मॉडल पर रिलीज किया गया था लेकिन अब दर्शक इसे बिना अतिरिक्त शुल्क के देख सकते हैं। फिल्म में शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी के साथ नाना पाटेकर, विक्रांत मैसी और तमन्ना भाटिया जैसे सितारे भी नजर आते हैं। ये फिल्म 10 अप्रैल 2026 से ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो (Amazon Prime Video) पर उपलब्ध होगी।
मैं, वो और फुजी (Main, Wo Aur Fuji)
मराठी फिल्म 'मैं, वो और फुजी' एक ऐसे शादीशुदा कपल की कहानी है, जिनका रिश्ता समय के साथ टूट जाता है। सालों बाद जापान में उनकी मुलाकात उन्हें अपने अतीत से रूबरू कराती है। ललित प्रभाकर और मृण्मयी गोडबोले की ये इमोशनल कहानी 10 अप्रैल 2026 से ओटीटी प्लेटफॉर्म सोनीलिव (SonyLIV) पर स्ट्रीम की जा सकती है।
थाई किझावी (Thaai Kizhavi)
तमिल सिनेमा की चर्चित फिल्म 'थाई किझावी' अब ओटीटी पर दस्तक देने जा रही है। राधिका सरथकुमार की दमदार अदाकारी और जबरदस्त कहानी से सजी इस फिल्म ने थिएटर में शानदार प्रदर्शन किया था। अब ये फिल्म 10 अप्रैल 2026 से ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार (JioHotstar) पर स्ट्रीम होगी।
बिग मिस्टेक (Big Mistake)
अगर आप कुछ हल्का-फुल्का लेकिन ट्विस्ट से भरा कंटेंट देखना चाहते हैं तो 'बिग मिस्टेक' आपके लिए परफेक्ट है। डैन लेवी द्वारा बनाई गई इस डार्क कॉमेडी में दो भाई-बहन की कहानी दिखाई गई है, जो एक छोटी सी गलती के कारण बड़े क्राइम में फंस जाते हैं। ये वेब सीरीज आज यानी 9 अप्रैल 2026 से नेटफ्लिक्स (Netflix) पर उपलब्ध है।
परफेक्ट क्राउन (Perfect Crown)
कोरियन ड्रामा के शौकीनों के लिए 'परफेक्ट क्राउन' एक शानदार विकल्प है। इस वेब सीरीज में IU और बायन वू-सियोक मुख्य भूमिका में हैं। ये सीरीज एक अमीर वारिस और एक कमजोर राजकुमार के बीच कॉन्ट्रैक्ट मैरिज की कहानी पर बेस्ड है। ये मॉडर्न कहानी को रॉयल ड्रामा के साथ मिलाता है, जो इसे रोमांस पसंद करने वालों के लिए एक अच्छा ऑप्शन बनाता है। रॉयल बैकग्राउंड और मॉडर्न लव स्टोरी का ये अनोखा मिश्रण 10 अप्रैल 2026 से डिज्नी प्लस (Disney+) पर स्ट्रीम होगा।












Click it and Unblock the Notifications