करीना कपूर खान को बाहर कर इस पूर्व मिस वर्ल्ड ने छीन ली फिल्म, अब अक्षय कुमार के साथ होंगी रोमांटिक
Manushi Chhillar: अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म से करीना कपूर खान का नाम बाहर कर अब बॉलीवुड एक्ट्रेस और पूर्व मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर उसमें बतौर लीड एक्ट्रेस नजर आने वाली हैं।
Manushi Chhillar: पूर्व मिस वर्ल्ड और बॉलीवुड एक्ट्रेस मानुषी छिल्लर एक बार फिर सो लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गई हैं। दरअसल इस बार मानुषी छिल्लर ने बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर को एक फिल्म से बाहर कर खुद वो मूवी छीन ली है। खबर है कि फिल्म 'सम्राट पृथ्वीराज' से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत करने वाली एक्ट्रेस और पूर्व विश्व सुंदरी मानुषी छिल्लर अब बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार के साथ एक बार फिर बड़े पर्दे पर रोमांस करती नजर आएंगी। हालांकि इस बार उन्हें अक्षय कुमार की फिल्म में लीड रोल हासिल करने के लिए करीना कपूर को मूवी से बाहर करना पड़ा।

अक्षय कुमार के साथ रोमांस करेंगी मानुषी छिल्लर
इससे पहले अक्षय कुमार की फिल्म 'सम्राट पृथ्वीराज' में मानुषी छिल्लर बतौर लीड एक्ट्रेस नजर आई थीं। उन्होंने राजकुमारी संयोगिता का रोल निभाया था। इस फिल्म में मानुषी छिल्लर और अक्षय कुमार के अलावा संजय दत्त और सोनू सूद नजर आए थे। हालांकि फिल्म 'सम्राट पृथिवीराज' बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाई नहीं कर पाई थी और फ्लॉप साबित हुई थी। वहीं अब खबर है कि एक बार फिर से अक्षय कुमार और मानुषी छिल्लर का रोमांस स्क्रीन पर लोगों को दिखाई देने वाला है।

करीना कपूर की जगह मानुषी की हुई एंट्री
बॉलीवुड हंगामा की खबर के अनुसार मानुषी छिल्लर अब अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' में नजर आएंगी। आपको बता दें कि इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ साथ टाइगर श्रॉफ भी हैं। वहीं इस फिल्म में बतौर लीड एक्ट्रेस मानुषी छिल्लर काम करने वाली हैं। जानकारी के अनुसार मानुषी छिल्लर से पहले इस फिल्म के लिए करीना कपूर खान का नाम भी सामने आया था। हालांकि मानुषी की एंट्री को लेकर मेकर्स को ओर से अभी तक कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है।

फिल्म में तीन हीरोइनें आएंगी नजर
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म में अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ के साथ तीन हीरोइनों को काम करना है। एकसाथ तीन एक्ट्रेस इस फिल्म में लीड रोल में दिखाई देंगी। वहीं ये फिल्म अगले दो महीनों में फ्लोर पर जाएगी। अक्षय कुमार की इस फिल्म में मानुषी छिल्लर के शामिल होने की बात सामने आने के बाद से लोग बेहद उत्साहित नजर आ रहे हैं। अक्षय कुमार के फैंस एक बार फिर से मानुषी के साथ अक्षय कुमार को रोमांस करते हुए देखना चाहते हैं।

साल 2023 में रिलीज होगी ये फिल्म
जानकारी के अनुसार फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' के डायरेक्टर अली अब्बास जफर हैं। वहीं इस फिल्म को दीपशिखा देशमुख और जैकी भगनानी द्वारा प्रोड्यूस किया गया है। मानुषी छिल्लर के अलावा फिल्म में जाह्नवी कपूर भी नजर आएंगी। ये फिल्म साल 2023 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

मराठी फिल्म में नजर आएंगे अक्षय कुमार
आपको बता दें कि पूर्व विश्व सुंदरी मानुषी छिल्लर के पास फिलहाल जॉन अब्राहम की फिल्म 'तहरान' भी है। मानुषी छिल्लर इन दिनों इसी फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं। वहीं अक्षय कुमार को आखिरी बार फिल्म 'राम सेतु' में देखा गया था। वहीं अक्षय कुमार जल्द ही महेश मांजरेकर द्वारा निर्देशित मराठी फिल्म 'वेडात मराठे वीर दौड़ले सात' में भी नजर आएंगे। ये अक्षय कुमार की पहली मराठी फिल्म होगी।












Click it and Unblock the Notifications