इस साल इन 5 सेलेब्रिटी ने अलग होने का किया फैसला, एक की खबर सुनकर तो फैंस रह गए थे हैरान
मुंबई। हम सभी जानते हैं कि कुछ भी हमेशा के लिए नहीं रहता है, चाहे वो मौसम, जीवन, सुंदरता, या फिर रिश्ते हों हमेशा के लिए नहीं रहते हैं। जब रिश्ते टूट जाते हैं तो दिल टूट जाता है। यहां तक कि सेलिब्रिटी भी अलग नहीं हैं। इस साल, कई लोकप्रिय सेलेब्स ने अपने प्रशंसकों को सदमे में छोड़कर अपने पार्टनर को छोड़ने का फैसला किया। साल 2021 में कई ऐसे सेलेब्रिटी हैं जिन्होंने इस वर्ष तलाक का फैसला लेकर अपने फैंस को हैरत में डाल दिया। जब आमिर खान ने अपनी दूसरी पत्नी किरण राव से अलग होने की घोषणा की, तो प्रशंसक हैरान रह गए। इसी तरह कुछ और भी नाम हैं जिनकी शादीशुदा जिंदगी ने बुरा मोड़ ले लिया। उन सेलिब्रिटी जोड़ों पर एक नज़र डालें जिन्होंने 2021 में तलाक करने का फैसला ले लिया।

समांथा रुथ प्रभु और नागा चैतन्य का हुआ तलाक
साउथ के पॉपुलर कपल समांथा रथ प्रभु और नागा चैतन्य के तलाक ने सभी को चौंका दिया था। किसी को भी इस बात का अंदाजा नहीं था कि इस पॉपुलर जोड़ी के रिश्ते का अंजाम इस तरह से होगा। 10 साल की दोस्ती और 4 साल के शादी के रिश्ते का अंत समांथा और नागा चैतन्य ने तलाक के साथ किया है। वैसे देखा जाए, तो फिल्म इंडस्ट्री में बीते कुछ सालों में तलाक का चलन काफी बढ़ा है। कई पॉपुरल जोड़ियां हैं जो तलाक लेकर अलग हो गई हैं।

तलाक का ऐलान कर हर किसी को कर दिया हैरान
लिस्ट में दूसरा नंबर है आमिर खान और किरण राव की जोड़ी की। आमिर और किरण ने इस वर्ष जुलाई के महीने की शुरुआत में तलाक का एलान कर तलहका मचा दिया था। आमिर और किरण शादी के 15 साल बाद अलग हुए हैं। हांलाकि तलाक के बाद भी इनकी बॉन्डिंग पर खास असर नहीं पड़ा है। फिल्म 'लाल सिंह चड्ढ़ा' की शूटिंग के दौरान दोनों लद्दाख और कश्मीर में साथ रहे थे।

कीर्ति कुल्हारी ने पति साहिल सहगल के साथ लिया तलाक
कीर्ति कुल्हारी ने ऐलान किया कि वह अपने पति साहिल सहगल के साथ शुरू किये गए इस पांच वर्ष के रिश्ते को खत्म कर रही हैं। मिशन मंगल अभिनेत्री ने अपनी घोषणा के साथ एक वेलकम नोट शेयर किया। कीर्ति और साहिल ने 2016 में शादी के बंधन में बंधे। नोट में, उन्होंने लिखा था, "सभी को यह बताने के लिए एक सरल नोट कि मेरे पति साहिल और मैंने अलग होने का फैसला किया है। कागज पर नहीं, बल्कि जीवन में।

हनी सिंह-शालिनी तलवार
इसी वर्ष 3 अगस्त को हनी सिंह की पत्नी शालिनी तलवार ने अपने पति हनी सिंह के खिलाफ घरेलू हिंसा, यौन हिंसा, मानसिक उत्पीड़न और आर्थिक हिंसा का मामला दर्ज कराया था। रिपोर्टों के अनुसार, उन्होंने 'घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम' के तहत दिल्ली की एक अदालत में याचिका दायर की है। जाने-माने रैपर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक लंबा बयान जारी किया। गायक ने दावा किया था कि वह "अपने खिलाफ लगाए गए झूठे आरोपों से बहुत व्यथित हैं"।

शिखर धवन-आयशा मुखर्जी
क्रिकेटर शिखर धवन और आयशा मुखर्जी ने अपनी शादी के आठ साल पूरे कर लिए। आयशा मुखर्जी ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा था कि वह अब दो बार तलाक ले चुकी हैं। दोनों ने 2012 में शादी की थी और उनका एक बेटा जोरावर है। आयशा मुखर्जी मेलबर्न की रहने वाली हैं और शौकिया मुक्केबाज हुआ करती थीं।












Click it and Unblock the Notifications