FLASHBACK 2021: ड्रग्स केस से लेकर मनी लॉन्ड्रिंग तक, बॉलीवुड की 5 हीरोइन जिनपर इस साल लगे संगीन आरोप
FLASHBACK 2021: ड्रग्स केस से लेकर मनी लॉन्ड्रिंग तक, बॉलीवुड की 5 हीरोइन जिनपर इस साल लगे संगीन आरोप
मुंबई, 24 दिसंबर: साल 2021 अब कुछ ही दिनों में खत्म होने वाला है। ये साल कोरोना वायरस की दूसरी लहर की वजह से कुछ खास नहीं रहा। फिल्म इंडस्ट्री के लिए भी ये साल कुछ खास नहीं रहा। इस साल भी हमने कई सेलेब्रिटी को खो दिया तो वहीं कई सेलेब्रिटी इस साल कानूनी केस की वजह से चर्चाओं में रहें। कोई ड्रग्स केस में तो कोई मनी लॉन्ड्रिंग केस में फंसा है। तो आइए आपको हम बॉलीवुड की उन 5 एक्ट्रेसेस के बारे में बताते हैं, जिनपर इस साल ड्रग्स केस से लेकर मनी लॉन्ड्रिंग तक के संगीन आरोप लगे हैं।

1. जब आर्यन खान की वजह से ड्रग्स केस में फंसी अनन्या पांडे
मुंबई क्रुज ड्रग्स केस में शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने एनडीपीसी एक्ट के तहत गिरफ्तार किया था। आर्यन खान की गिरफ्तारी के बाद इस केस में एक्ट्रेस अनन्या पांडे का भी नाम सामने आया। एनसीबी को आर्यन खान के फोन में ड्रग्स को लेकर कुछ चैट्स मिले, जिसमें अनन्या पांडे का भी नाम सामने आया। जिसके बाद अनन्या पांडे को एनसीबी ने ड्रग्स केस में पूछताछ के लिए दो-तीन राउंड में बुलाया था। हालांकि आर्यन खान फिलहाल इस केस में जमानत पर बाहर हैं और एनसीबी मामले की जांच कर रही है।

2. जैकलीन को कॉममैन सुकेश ने दिए करोड़ों के गिफ्ट, ED की रडार पर हैं एक्ट्रेस
बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज इन दिनों प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की रडार पर हैं। कॉनमैन सुकेश चंद्रशेखर पर जून 2020 से मई 2021 के बीच एक बिजनेसमैन की पत्नी से 200 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने का आरोप लगा था। इस केस में जांच के बाद पता चला कि सुकेश चंद्रशेखर ने करोड़ों के गिफ्ट एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज को दिए हैं। जैकलीन की कुछ प्राइवेट फोटोज भी सुकेश के साथ वायरल हुई हैं। ईडी के मुताबिक जैकलीन फर्नांडीज को दिसंबर 2020 से अगस्त 2021 के बीच सुकेश चंद्रशेखर ने 10 करोड़ रुपये से ज्यादा का तोहफा दिया था। इसके अलावा सुकेश ने जैकलीन को दो लग्जरी कार, 10 डायमंड ईयररिंग्स समेत कई गहने दिए थे। इस केस में ईडी ने जैकलीन को कई बार पूछताछ के लिए बुलाया है और देश ना छोड़कर जाने का आदेश दिया है।

3. नोरा फतेही भी ईडी की रडार पर
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की रडार पर जैकलीन फर्नांडीज के अलावा नोरा फतेही भी हैं। नोरा फतेही पर भी सुकेश चंद्रशेखर की पत्नी लीना मारिया पॉल से बीएमडब्ल्यू कार गिफ्ट लेने का आरोप है। ईडी का आरोप है कि इन गिफ्ट्स को कथित तौर पर जबरन वसूली के पैसे से खरीदा गया था। रिपोर्ट के मुताबिक नोरा फतेही को सुकेश चंद्रशेखर की पत्नी लीना मारिया पॉल ने बीएमडब्ल्यू कार गिफ्ट की थी। हालांकि अब नोरा चेन्नई में एक शो करने के बदले में दी गई कार और अन्य उपहारों को वापस करने के लिए राजी हो गई हैं।

4. पनाम पेपर्स में फिर से हुई ऐश्वर्या राय से पूछताछ
बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन को दिसंबर 2021 में ईडी के समन का सामना करना पड़ा। ईडी ने ऐश्वर्या राय से करीब 6 घंटे तक पनामा पेपर्स लीक मामले में पूछताछ की है। ऐश्वर्या पर फेमा के तहत विदेशों में संपत्ति जमा करने का आरोप है। बता दें कि पनामा पेपर्स लीक देश के लगभग 500 से अधिक लोगों का नाम हैं। इसमें अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन का भी नाम है। इन 500 लोगों में से नेता, अभिनेता, खिलाड़ी, बिजनेसमैन हर तरह के लोगों का नाम है। इन सभी लोगों पर टैक्स की हेराफेरी करने का आरोप है।

5. कंगना रनौत बनाम जावेद अख्तर मानहानी का केस
कंगना रनौत इस पूरे साल अपने विवादित बयान को लेकर चर्चाओं में रही हैं। कंगना पर उनके बयानों को लेकर देशद्रोह का भी मुकदमा दर्ज हुआ है। लेकिन कंगना रनौत इस साल जावेद अख्तर द्वारा किए गए मानहानी केस को लेकर भी काफी चर्चाओं में रहीं। साल 2020 में कंगना रनौत ने अपने एक इंटरव्यू के दौरान सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़े मामले में विवादित बयान दिया था। इसी दौरान कंगना रनौत ने जावेद अख्तर को लेकर भी कई तरह के विवादित बयान दिए थे। जिसके बाद जावेद अख्तर ने कंगना रनौत पर मानहानि का केस किया था। इस केस को लेकर साल 2021 में कंगना रनौत कोर्ट में भी पेश हो चुकी हैं।












Click it and Unblock the Notifications