दिमाग में जम गया था खून, घरवालों से छिपकर बनाई बॉडी, कैसे हाउसवाइफ से फिटनेस ट्रेनर बनीं किरण डेंबला?

आज बॉलीवुड सेलेब को ट्रेनिंग देने वाली किरण डेंबला के लिए जिंदगी इतनी भी आसान नहीं थी। एक बीमारी ने किरण की जिंदगी को बदलकर ही रख दिया।

Kiran

किरण डेंबला अपने आप में लोगों के लिए किसी प्रेरणा से कम नहीं है। एक वक्त था, जब वे आम जिंदगी जी रही थीं। उस वक्त हाउसवाइफ के तौर पर घर में सबको संभालने वाली किरण को भी नहीं मालूम था कि एक दिन आगे चलकर जिंदगी में वे इतना नाम कमाएंगी और बड़ा नाम बनेंगी। आज 48 साल की किरण डीजे और फिटनेस कोच के साथ-साथ अच्छी सिंगर भी हैं। एक वक्त ऐसा था, जब किरण ने बहुत परेशानियां देखी। लेकिन इन सबके बावजूद किरण ने अपनी परेशानियों को मात देकर जिंदगी ही बदल डाली।

मिडिल क्लास फैमिली में पैदा हुई किरण

मिडिल क्लास फैमिली में पैदा हुई किरण

साल 1974 के 10 नवंबर को आगरा की एक मिडिल क्लास फैमिली में किरण का जन्म हुआ था। 23 साल की उम्र में किरण की शादी हो गई। किरण ने खुद एक इंटरव्यू में ये बात बताई कि लोग कहते हैं कि शादी के बाद सब कुछ बदल जाता है। मुझे भी ऐसा अहसास हुआ। मुझे गाने का बेहद शौक था लेकिन ससुराल वालों को इस बात से परेशानी थी, तो मैंने गाना छोड़ दिया।

तेजी से बढ़ने लगा था वजन

तेजी से बढ़ने लगा था वजन

किरण बताती हैं कि घर में ही वे अपनी जिंदगी काट रही थीं। अकसर मैं सोचती थी कि मेरी जिंदगी में कुछ नही रह गया, मैं क्या कर रही हूं। एक दिन मेरी तबीयत खराब हो गई। जांच में पता चला कि ब्रेन में क्लॉटिंग हो गई है। मेरे बहुत ज्यादा सोचने की वजह से ये प्रॉब्लम हुई। इलाज के दौरान भी मैंने बहुत कुछ झेला। दवाइयों के ओवरडोज की वजह से दूसरी हेल्थ प्रॉब्लम्स होने लगी। मेरा वजन भी बड़ी तेजी से बढ़ने लगा।

बढ़ता वजन बनने लगा था परेशानी

बढ़ता वजन बनने लगा था परेशानी

इसके बाद किरण ने बताया कि वे डिप्रेशन का शिकार होती जा रही थीं। फिर पति ने कहा कि तुम घर पर रहकर और बच्चों को भी संगीत सिखाना शुरू कर दो। घर पर इसलिए क्योंकि बच्चों को भी तुम्हारी जरूरत है। लेकिन वजन बढ़ना भी अपने आप में एक समस्या थी। फिर वजन कम करने के लिए किरण ने स्विमिंग और योगा क्लासेज ज्वाइन की, लेकिन ज्यादा दिन वहां गई नहीं। स्विमिंग सीखने जा रहीं किरण ने बताया कि क्लासेज के दौरान किसी ने उन्हें धक्का दे दिया था। जिसकी वजह से वे काफी डर गई थीं।

'मैं पर्सनल ट्रेनर नहीं रख सकती थी'

'मैं पर्सनल ट्रेनर नहीं रख सकती थी'

फिर किरण ने रियलाइज किया कि अगर ऐसे कमजोरियां उनपर हावी होती रहीं, तो वे कुछ भी नहीं कर पाएंगी। किरण ने बताया कि इसके बाद मैंने फैसला लिया कि फिर से स्विमिंग ज्वाइन करूंगी। लगभग एक साल तक मैंने क्लास ली। ज्यादा पैसे नहीं होने के कारण मैं पर्सनल ट्रेनर नहीं रख पाती थी। लेकिन मैंने बेसिक वर्कआउट करना शुरू किया। इस तरह मैंने जिम जाकर सात से आठ महीने में 28 किलो वजन कम कर लिया।

ऐसे बनीं सेलेब की ट्रेनर

सेलेब्स की ट्रेनर बनने को लेकर किरण ने बताया कि एक दिन उनकी मुलाकात साउथ स्टार राम चरण से हुई। किरण की बॉडी देखकर वे इतने इंप्रेस हुए, कि उन्होंने अपनी वाइफ उपासना के लिए किरण को फिटनेस ट्रेनर हायर किया। बस इसके बाद किरण ने कभी भी पीछे मुड़कर नहीं देखा। उन्होंने तापसी पन्नू, प्रकाश राज, एस.एस.राजामौली और अनुष्का रेड्डी तक को ट्रेन किया।

2013 में चैंपियनशिप में लिया हिस्सा

बताते चलें किरण 2013 में वर्ल्ड चैंपियनशिप में भी हिस्सा ले चुकी हैं। किरण बताती हैं कि मुझे हिस्सा तो मिला लेकिन बिकिनी पहनना बहुत बड़ी चुनौती थी। इसके बाद जैसे तैसे पति को मनाया। आखिरकार वे मान गए और फिर मैंने चैंपियनशिप की तैयारी शुरू की। कड़ी मेहनत के बाद भी मुझे इस चैंपियनशिप में छठा स्थान मिला। मैं बहुत ज्यादा रोई थी।

Recommended Video

    अम्बेडकरनगर: इस दिव्यांग की चारों तरफ हो रही चर्चा, जानकर हो जाएंगे हैरान

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+