पहली बार बेटी मालती को लेकर पिता निक जोनस ने कही ये बात, बयां की घर आने की खुशी

एक इंटरव्यू में निक जोसन ने कहा कि वह और उनकी पत्नी प्रियंका एनआईसीयू से बेटी के घर आने पर काफी खुश हैं। वह अपनी बेटी को सीने से लगाकर रख रहे हैं।

मुंबई, 17 मईः निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा कुछ दिनों पहले ही एक बेटी के पैरेंट्स बने हैं। उनकी बेटी का नाम मालती मैरी जोनस है। आपको बता दें कि मालती का जन्म सरोगेसी के जरिए हुआ है। वहीं मालती जन्म के बाद 3 महीने तक एनआईसीयू (NICU) में रही थी। उसे मदर्स डे से पहले ही घर लाया गया। फिलहाल निक और प्रियंका अपनी बेटी मालती के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं। बॉलीवुड के साथ साथ हॉलीवुड में भी अपना जादू चलाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने अपनी बेटी की खबर सोशल मीडिया के जरिए लोगों को बताई थी। सरोगेसी की बात भी लोगों को उन्होंने ही बताई थी लेकिन अब बेटी मालती को लेकर उनके पिता निक जोनस ने कुछ ऐसी बातें बताई हैं जिसके बारे में सब अनजान थे। ये पहली बार है जब निक ने बेटी को लेकर सामाजिक तौर पर कोई बात कही है।

Nick Jonas

निक जोनस ने बेटी को लेकर कही ये बात
हाल ही में एनसीबी को दिए एक इंटरव्यू में निक ने कहा कि वह और प्रियंका एनआईसीयू से बेटी के घर आने पर काफी खुश हैं। वह अपनी बेटी को सीने से लगाकर रख रहे हैं। निक ने बताया कि बेटी के आने से उनके पैरेंट्स भी खुशी से झूम रहे हैं। निक ने कहा कि मालती के घर पर आने से लाइफ बदल गई है। घर का माहौल रंगीन और खूबसूरत हो गया है। मालती उनके और प्रियंका के लिए एक बहुत ही सुंदर गिफ्ट है जिसकी खुशी को वह बयां नहीं कर सकते। इंटरव्यू में उन्होंने आगे कहा कि उनकी अब एक बड़ी फैमिली हो गई है। घर में उनके बड़े भाई के भी बच्चे हैं और ऐसे में मालती के आ जाने से जोनस परिवार बढ़ता ही जा रहा है।

प्रियंका चोपड़ा ने शेयर की थी बेटी की फोटो
जोनस परिवार के बारे में खुलकर बातचीत करते हुए निक ने बताया कि उनके परिवार में ज्यादा लड़कियां हैं और उनके पैरेंट्स खूबसूरत पोतियां पाकर बहुत ही खुश हैं. उनके परिवार में लड़कियों को अलग सम्मान मिलता है। आपको बता दें कि निक के बड़े भाई केविन जोनस की 2 बेटियां हैं जिनका नाम वैलेंटीना एंजेलिना और एलेन रोज है। आपको बता दें कि प्रियंका ने मदर्स डे के दौरान बेटी की पहली फोटो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर की थी। फोटो शेयर कर प्रियंका ने लिखा था- पिछले कुछ दिन हमारे लिए रोलर कोस्टर जैसे रहे। 100 से ज्यादा दिन के बाद एनआईसीयू में रहने के बाद अब हमारी बेटी आज घर आ गई है।

वहीं प्रियंका ने सोशल मीडिया पर ही अपने चाहने वालों को बताया था कि निक बेटी को सुलाने के लिए गाना गाते हैं और वह पापा का गाना सुनकर सो भी जाती है। वहीं रोती हुई मालती को चुप कराने के लिए भी निक गाना गाते हैं। प्रियंका के अनुसार निक का गाना मालती को बहुत पसंद है और वह इसे सुनकर एकदम शांत हो जाती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+