'लवयापा' पर आया एग्ज़ीबिटर्स का पहला रिएक्शन, जानिए कैसी है जुनैद और खुशी कपूर की फिल्म

'लवयापा' की रिलीज़ जैसे-जैसे करीब आ रही है, दर्शकों की एक्साइटमेंट बढ़ती जा रही है। इसका दिलचस्प ट्रेलर और शानदार गाने पहले ही लोगों के दिलों को छू चुके हैं, जिससे फिल्म से कनेक्शन और गहरा हो गया है। अब तो फैंस बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं इसे बड़े पर्दे पर देखने का।

थिएटर्स में रिलीज़ से पहले ही 'लवयापा' ने एग्ज़ीबिटर्स को इंप्रेस कर दिया है! उन्हें फिल्म इतनी पसंद आई कि वो इसकी बॉक्स ऑफिस सक्सेस को लेकर भी पूरी तरह कॉन्फिडेंट हैं। मतलब, कहना बनता है कि बड़ी स्क्रीन पर धमाल मचने वाला है।

Loveyapa

सिनेपॉलिस इंडिया के MD, देवांग संपत ने फिल्म को लेकर अपनी एक्साइटमेंट जाहिर करते हुए कहा, "लवयापा एक फ्रेश लव स्टोरी है-ऐसी कहानी जो लंबे समय से बड़े पर्दे पर नहीं देखी गई। नई जोड़ी ने कमाल का परफॉर्मेंस दिया है, और ये फिल्म लार्जर देन लाइफ ब्लॉकबस्टर्स के बीच एक ताज़गी भरा बदलाव लेकर आ रही है। वैलेंटाइन वीक में रिलीज़ होने के चलते ये Gen-Z के लिए परफेक्ट है, लेकिन इसका असर सिर्फ उन्हीं तक सीमित नहीं रहेगा। एक एग्ज़ीबिटर के तौर पर मैं इसकी बॉक्स ऑफिस पोटेंशियल को लेकर एक्साइटेड हूं, लेकिन उससे भी ज्यादा, एक दर्शक के रूप में मैं इस फिल्म का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा हूं।"

मिराज सिनेमा के अमित ने 'लवयापा' को लेकर अपनी एक्साइटमेंट शेयर करते हुए कहा, "लवयापा एक बेहद प्यारी लव स्टोरी है। लंबे वक्त बाद ऐसी खूबसूरत लव स्टोरी आ रही है, जिसमें नई जोड़ी ने शानदार परफॉर्मेंस दिया है। जब चारों तरफ सिर्फ भव्य और बड़े बजट की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही हैं, ऐसे में ये फिल्म ताज़गी भरा बदलाव लेकर आ रही है। मुझे पूरा भरोसा है कि ये बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन प्रदर्शन करेगी, क्योंकि इसमें फ्रेश जोड़ी और नई एनर्जी है। वैलेंटाइन वीक में इसकी रिलीज़ इसे और खास बना देती है, क्योंकि ये फिल्म Gen-Z ऑडियंस के लिए तो परफेक्ट है ही, लेकिन एक मिडिल-एज इंसान होने के बावजूद मुझे भी इसकी कहानी बहुत अपील कर रही है। एक एग्ज़ीबिटर के तौर पर ही नहीं, बल्कि एक दर्शक के रूप में भी मैं इस फिल्म को देखने के लिए बहुत एक्साइटेड हूं!" 'लवयापा' 7 फरवरी 2025 को ये फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+