बला की खूबसूरत हेमा मालिनी पर फिदा था ये एक्टर, करना चाहता था कुछ ऐसी हरकत, मां ने ऐसे बचा लिया बेटी का दामन

हेमा मालिनी अपने वक्त की सबसे खूबसूरत अदाकारा थीं। हेमा की एक्टिंग के साथ-साथ उनके अंदाज पर भी फैंस फिदा थे। और सिर्फ फैंस ही नहीं, बल्कि हेमा के साथ काम करने वाले उनको को स्टार्स भी उनकी खूबसूरती पर मरते थे। मगर हेमा जितनी खूबसूरत और टैलेंटेड थीं, उनकी मां उतनी ही ज्यादा स्ट्रिक्ट। मगर मां की ही वजह से एक दफा हेमा की इज्जत बच गई।

हेमा मालिनी की फिल्म धर्मात्मा साल 1975 में रिलीज हुई थी। फिल्म में हेमा के दमदार रोल की फैंस ने जमकर तारीफ की थी। मगर शूटिंग के दौरान कुछ ऐसा हुआ, जिसकी किसी ने भी कल्पना तक नहीं की थी। दरअसल, फिल्म फिरोज खान के डायरेक्शन में बनी थी और फिरोज खुद हेमा के दीवाने थे।

Hema malini

हेमा के लिए पागल फिरोज शूटिंग के दौरान एक्ट्रेस को किस करना चाहते थे। हद तो उस वक्त हो गई, जब उन्होंने हेमा को झूठ कहा कि किस करना स्क्रिप्ट राइटर की डिमांड है। मगर इधर हेमा की मां के होते हुए भला बेटी को हाथ कौन लगा सकता था। बताते चलें कि हेमा मालिनी की मां सेट पर ही बेटी संग मौजूद होती थीं।

हेमा मालिनी की मां इस बात का पूरा ख्याल रखती थीं कि उनकी बेटी को कोई गलत नजर से ना देखे या फिर कोई बदतमीजी ना करे। फिरोज खान के इरादों को मां भांप गई थी। इसलिए वे तैयार थीं उस स्थिति का सामना करने के लिए, जो होने वाला था।

हेमा मालिनी की मां जया चक्रवर्ती सेट पर ही मौजूद थीं। इस बीच फिरोज ने मां से बेटी को चूमने की इजाजत मांगी। फिरोज ने मां से भी यही कहा कि ये स्क्रिप्ट का हिस्सा है। मगर हेमा की सख्त मां ने ये सुनकर साफ मना कर दिया और कहा कि वे ऐसा कुछ भी नहीं करेंगे। इसके बाद फिरोज अपना सा मुंह लेकर वापस लौट गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+