सलमान खान के घर पर फायरिंग: आरोपी की तस्वीर, CCTV फुटेज...सबकुछ सामने आया, देखें Video
बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के घर के बाहर रविवार सुबह फायरिंग की घटना सामने आई। सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद महाराष्ट्र पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। इस फायरिंग की घटना की जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी गई है। वहीं सलमान के घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में फायरिंग की पूरी की घटना कैद हो गई। घटना का बाद दोनों आरोपियों की तस्वीरें भी सामने आई हैं।
सलमान खान के बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट के सामने रविवार सुबह 5 बजे फायरिंग की गई। ससीटीवी फुटेज में बाइक सवार दो लोग दिख रहे हैं, जिन्होंने सलमान के घर पर 4 राउंड फायर किए। वहीं सलमान खान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट के ठीक बाहर का एक दूसरा वीडियो सामने आया है। जिसमें दोनों हमलावर फायरिंग करते दिखे हैं। शाम को फायरिंग करने वालों की तस्वीर भी सामने आई है।

बता दें कि जिस वक्त फायरिंग हुई, उस वक्त सलमान अपने घर में ही थे। घटना के बाद महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने सलमान खान से फोन पर बात की। शिंदे ने मुंबई पुलिस कमिश्नर को सलमान की सिक्योरिटी बढ़ाने के लिए कहा है।
#WATCH | Maharashtra: Visuals from outside actor Salman Khan's residence in Bandra where two unidentified men opened fire today morning.
(CCTV video confirmed by Mumbai Police) https://t.co/8adLwJ3mXI pic.twitter.com/B6H8qM61R2
— ANI (@ANI) April 14, 2024
वहीं घटना के बाद जांच के दौरान सलमान के घर पर दो गोली के निशान मिले हैं। एक बाहरी दीवार पर और दूसरा बालकनी की दीवार पर पर दिखा। दोनो निशान को फोरेंसिक टीम ने वॉच किया। मामले की जांच कर रही क्राइम ब्रांच की टीम ने अब तक मामले में मुंबई पुलिस ने गैलेक्सी अपार्टमेंट के 4 वॉचमैन के बयान दर्ज किए हैं।












Click it and Unblock the Notifications