प्रभास की फिल्म 'आदिपुरुष' का फाइनल ट्रेलर हुआ रिलीज, लंकेश बने सैफ अली खान के एक्शन ने उड़ाए लोगों के होश

Adipurush Final Trailer Out: प्रभास और कृति सेनन की फिल्म आदिपुरुष का फाइनल ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। नया ट्रेलर एक्शन से भरपूर है। नए ट्रेलर में लंकेश बने सैफ अली खान का जलवा भी लोगों को खूब पसंद आ रहा है।

adipurush

Adipurush Final Trailer Out: साउथ के सुपरस्टार प्रभास और बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन की अपकमिंग फिल्म 'आदिपुरुष' ने रिलीज होने से पहले ही सोशल मीडिया पर धूम मचा रखी है। आपको बता दें कि ये फिल्म इस साल रिलीज होने वाली बड़ी फिल्मों में से एक हैं। 500 करोड़ रुपए के बजट में बनी ये फिल्म दर्शकों को पूरी तरह से एंटरटेन करने के लिए तैयार हैं। आपको बता दें कि इस फिल्म का पहला ट्रेलर गत मई 2023 में रिलीज कर दिया गया था लेकिन अब इसका फाइनल ट्रेलर रिलीज किया गया है। फिल्म के फाइनल ट्रेलर में भरपूर एक्शन देखने के मिल रहा है। साथ ही इस नए ट्रेलर में रावण के रूप में नजर आ रहे सैफ अली खान की एक्टिंग की भी लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं।

फिल्म के नए ट्रेलर ने मचाई धूम
फिल्म 'आदिपुरुष' को लेकर फैंस में काफी ज्यादा उत्साह नजर आ रहा है। गत 6 जून की शाम को बालाजी तिरुपति मंदिर में फिल्म 'आदिपुरुष' के नए ट्रेलर का लॉन्च इवेंट आयोजित किया गया था। खबर है कि फिल्म के नए ट्रेलर ने लोगों को काफी खुश कर दिया है। लोग इस नए ट्रेलर से काफी इंप्रेस नजर आ रहे हैं।

फाइनल ट्रेलर का लॉन्चिंग इवेंट
आपको बता दें कि फिल्म 'आदिपुरुष' के लीड हीरो प्रभास और लीड एक्ट्रेस कृति सेनन ने तिरुपति के श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी स्टेडियम में एक मेगा इवेंट में इस मूवी का फाइनल एक्शन ट्रेलर लॉन्च किया। प्रभास की एक झलक पाने के लिए उनके फैंस बड़ी संख्या में इस इवेंट में पहुंचे थे। इस इवेंट से पहले ही सड़कों पर प्रभास के पोस्टर और कट-आउट लगा दिए गए थे। देखें फाइनल ट्रेलर-

तिरुपति बालाजी मंदिर पहुंचे थे प्रभास
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म मेकर्स ने इस नए ट्रेलर को लॉन्च करने के लिए करीब 2.5 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। रिपोर्ट्स में ये भी दावा किया गया है कि प्री-रिलीज इवेंट के लिए 50 लाख रुपये के सिर्फ पटाखों पर कर्च किए गए थे। आपको बता दें कि फिल्म 'आदिपुरुष' के फाइनल ट्रेलर लॉन्चिंग इवेंट से पहले प्रभास भगवान वेंकटेश्वर का आशीर्वाद लेने के लिए अपनी टीम के साथ तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम के दर्शन के लिए पहुंचे थे। मंदिर से उनकी तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।

'आदिपुरुष' की कास्ट और रिलीज डेट
फिल्म 'आदिपुरुष' में एक्टर प्रभास ने श्रीराम की भूमिका निभाई है जबकि कृति सेनन माता सीता के रोल में नजर आएंगी। वहीं बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान को रावण के रूप में देखा जाएगा और सनी सिंह ने लक्ष्मण की भूमिका निभाई है। इस फिल्म का निर्देशन राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता ओम राउत ने किया है। ये फिल्म आगामी 16 जून 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म को हिंदी के अलावा तमिल, मलयालम, कन्नड़ और तेलुगू भाषा में रिलीज किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+