ईद पर रिलीज हुई थीं सलमान खान की ये फिल्में, बॉक्स ऑफिस पर बनाया था ये रिकॉर्ड, दमदार हुई थी कमाई
Salman Khan Films On Eid: सलमान खान ईद के खास मौके पर अपने फैंस के लिए हर साल नई फिल्मों की सौगात लेकर आते हैं।

Salman Khan Films On Eid: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान फिलहाल अपनी अपकमिंग फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। सलमान खान के फैंस फिल्म के रिलीज होने का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। सलमान खान की ये फिल्म ईद के खास मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। आपको बता दें कि सलमान खान की कई फिल्में इससे पहले भी ईद के मौके पर ही रिलीज हुई हैं और ये फिल्में सुपरहिट भी साबित हुई हैं। आइए आपको बताते हैं सलमान खान की कौन-कौन सी फिल्म ईद पर रिलीज हुई हैं और अब तक किसने सबसे ज्यादा कमाई की है।
वॉन्टेड

दबंग

सलमान खान ने साल 2010 में ईद के मौके पर अपने भाई अरबाज खान के प्रोडक्शन में बनी फिल्म 'दबंग' में लीड हीरो की भूमिका निभाई थी। इस फिल्म के डायरेक्टर अभिनव कश्यप थे। ये फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। फिल्म में सलमान खान के अलावा सोनाक्षी सिन्हा, सोनू सूद, अरबाज खान, विनोद खन्ना और महेश मांजरेकर नजर आए थे। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 215 करोड़ रुपये की कमाई की थी।
बॉडीगार्ड

एक था टाइगर

साल 2012 में सलमान खान ईद के मौके पर अपने फैंस के लिए फिल्म 'एक था टाइगर' लेकर आए थे। इस फिल्म का निर्देशन कबीर खान ने किया था। फिल्म में सलमान खान ने रॉ के एजेंट का किरदार निभाया था। इस फिल्म में सलमान खान के साथ कैटरीना कैफ नजर आई थीं। 75 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 320 करोड़ रुपये का कारोबार किया था।
बजरंगी भाईजान

सुल्तान













Click it and Unblock the Notifications