'गोली मारनी है मार दो', जब शाहरुख खान ने असल जिंदगी में अंडरवर्ल्ड को दी थी चुनौती, निर्देशक ने किया खुलासा

फिल्म मेकर संजय गुप्ता ने शाहरुख खान को लेकर एक बड़ा खुलासा किया। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने अंडरवर्ल्ड को ही सुना दिया था।

Shah Rukh Khan: बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान की फिल्म जवान हर तरफ छाई हुई है। फिल्म ने तीन दिनों में ही 200 करो़ड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कर लिया। एटली द्वारा डायरेक्ट की गई इस फिल्म में शाहरुख खान के अपने 5 अलग-अलग अवतार में नजर आए जिसकी फैंस काफी तारीफ कर रहे हैं। इस बीच निर्देशक संजय गुप्ता ने शाहरुख की जमकर तारीफ की साथ ही उन्होंने एक बड़ा खुलासा किया।

कांटे, काबिल, शूट आउट एट लोखंडवाला जैसी फिल्म बनाने वाले संजय गुप्ता ने शाहरुख खान की तारीफों के पुल बांधे। उन्होंने एक्टर की फिल्म जवान की दिलखोल कर तारीफ की। इसके अलावा डायरेक्टर ने बताया कि एक समय था जब शाहरुख खान को अंडरवर्ल्ड से धमकियां मिल रही थीं। लेकिन इसके बावजूद वह कभी भी नहीं डरे।

Shah Rukh Khan

संजय गुप्ता ने ट्वीट कर लिखा, 'मैंने जवान देखी। मैं इस बात को शेयर कर रहा हूं कि जब 1990 में अंडरवर्ल्ड की दादागिरी एकदम चरम पर थी, तो शाहरुख खान इकलौते एक्टर थे, जो कभी झुके नहीं। उन्होंने हार नहीं मानी। उन्होंने तो ये कह तक कह दिया था कि गोली मारनी है मार दो। पर तुम्हारे लिए काम नहीं करूंगा। मैं पठान हूं। और आज भी ये ऐसे ही हैं।'

डायरेक्टर का ये ट्वीट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। शाहरुख के बारे में ये जानकर फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। आपको बता दें कि, एक समय था जब बॉलीवुड इंडस्ट्री में अंडरवर्ल्ड का बड़ा दबदबा था। उस समय हिंदी सिनेमा के तमाम सितारे इस मुसीबत से जूझ रहे थे। लेकिन संजय गुप्ता के मुताबिक शाहरुख खान महज एक ऐसे अभिनेता थे जो उनसे बिल्कुल भी नहीं डरे।

शाहरुख खान की फिल्म जवान 7 सितंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म लगातार बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई कर रही है। जवान में शाहरुख खान के अलग-अलग अवतार ने फैंस का दिल जीत लिया है। देखना होगा कि फिल्म अपने पहले वीकेंड में और कितने रिकॉर्ड तोड़ पाती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+