फिल्ममेकर मनीष गुप्ता ने चाकू से किया ड्राइवर पर हमला, FIR हुई दर्ज, जानिए क्या है मामला

फिल्म निर्देशक मनीष गुप्ता, जिन्होंने रवीना टंडन और मिलिंद सोमन जैसे अभिनेताओं को निर्देशित किया है। उनके ऊपर अपने ही ड्राइवर पर चाकू से हमला करने का आरोप लगा है। इस मामले में एफआईआर दर्ज की गई है और पुलिस फिलहाल जांच कर रही है। यह चौंकाने वाली घटना मुंबई के वर्सोवा इलाके में गुरुवार रात को हुई। जिसमें फिल्म निर्देशक मनीष गुप्ता ने अपने ड्राइवर पर रसोई के चाकू से हमला किया।

वर्सोवा पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी के अनुसार, घटना सागर संजोग बिल्डिंग स्थित गुप्ता के घर पर हुई। मनीष गुप्ता पर आरोप है कि उन्होंने अपने 32 वर्षीय ड्राइवर रजिबुल इस्लाम लश्कर पर चाकू से हमला किया, जो पिछले तीन वर्षों से उनके साथ काम कर रहा था। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच वेतन को लेकर बहस हुई थी।

manish

ड्राइवर रजिबुल लश्कर के अनुसार, उन्होंने अपनी एफआईआर में बताया कि वह पिछले तीन सालों से मनीष गुप्ता के यहां 23 हजार रुपये मासिक वेतन पर काम कर रहे थे, लेकिन उन्हें समय पर वेतन नहीं मिल रहा था। 30 मई को गुप्ता ने बिना बकाया चुकाए उन्हें नौकरी से निकाल दिया। अपनी बकाया राशि वापस पाने के लिए लश्कर ने दोबारा काम शुरू किया, लेकिन फिर भी उसे उसकी मेहनत की कमाई नहीं दी गई। इसी बात को लेकर गुरुवार रात दोनों के बीच कहासुनी हो गई, जो मारपीट में बदल गई। लश्कर का आरोप है कि गुप्ता ने रसोई के चाकू से उस पर हमला किया। रजिबुल लश्कर के अनुसार, एफआईआर दर्ज हो चुकी है और पीड़ित के वकील ने फिल्म निर्देशक मनीष गुप्ता की गिरफ्तारी की मांग की है।

मनीष गुप्ता का फिल्मी करियर
मनीष गुप्ता एक लेखक और फिल्म निर्देशक के तौर पर फिल्म इंडस्ट्री में सक्रिय हैं। उन्होंने 'द स्टोनमैन मर्डर्स', '420 आईपीसी' जैसी फिल्मों का निर्देशन किया है। उन्होंने आखिरी बार रवीना टंडन और मिलिंद सोमन की लीगल ड्रामा फिल्म 'वन फ्राइडे नाइट' का निर्देशन किया था, जो 2023 में रिलीज हुई थी। इसके अतिरिक्त, मनीष गुप्ता ने रामगोपाल वर्मा की फिल्मों के लिए स्क्रीनप्ले राइटिंग भी की है। उन्होंने 'डी' और 'सरकार' जैसी फिल्मों की कहानी लिखी थी। इस घटना ने फिल्म इंडस्ट्री में हलचल मचा दी है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और जल्द ही इस मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+