फिल्म मेकर डेविड धवन की हुई Angioplasty, हार्ट की सर्जरी के बाद वरुण धवन रख रहे हैं ख्याल

David Dhawan Heart Problem: बॉलीवुड फिल्म मेकर और एक्टर वरुण धवन के पिता डेविड धवन की मुंबई के एचएन रिलायंस अस्पताल में एंजियोप्लास्टी हुई है। उन्हें एक स्टेंट भी लगाया गया है।

david dhawan

David Dhawan Heart Problem: फिल्म मेकर डेविड धवन ने अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्मों का निर्देशन किया है। प्रोफेशनल रूप से उनकी लाइफ बहुत ही अच्छी रही है लेकिन फिलहाल वह अपनी पर्सनल लाइफ स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना कर रहे हैं। वरिष्ठ निदेशक डायबिटीज के चलते पिछले 2 साल से परेशान चल रहे थे। हालांकि पिछले कुछ समय से उनकी हेल्थ में सुधार देखा गया था। अब खबर है कि फिल्म मेकर डेविड धन की कथित तौर पर मुंबई के एक अस्पताल में एंजियोप्लास्टी हुई है। ये सर्जरी कुछ दिनों पहले हुई थी लेकिन इसके बारे में अब जाकर लोगों को बताया गया है।

डेविड धवन की हुई एंजियोप्लास्टी
द टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार बॉलीवुड फिल्म मेकर और एक्टर वरुण धवन के पिता डेविड धवन की मुंबई के एचएन रिलायंस अस्पताल में एंजियोप्लास्टी हुई है। उन्हें एक स्टेंट भी लगाया गया है। फिलहाल डेविड धवन डॉक्टरों की निगरानी में हैं और उन्हें लंबे समय तक आराम करने की सलाह दी गई। सूत्र से मिली जानकारी के अनुसार डेविड धवन की पत्नी लाली धवन, बेटे वरुण और रोहित पिता की हेल्थ को लेकर काफी चिंतित थे। डेविड धवन की हार्ट की समस्या को लेकर सभी लोग परेशान चल रहे थे। फिलहाल सबकुछ ठीक है और पूरा परिवार उनका ख्याल रखा रहा है।

david dhawan

डायबिटीज के चलते तबीयत रहती है खराब
डेविड धवन के खाने-पीने से लेकर, डेली रूटीन तक का खास ख्याल रखा जा रहा है। जानकारी के अनुसार इससे पहले जून 2022 में भी डेविड धवन 7 दिन के लिए अस्‍पताल में भर्ती हुए थे। तब वरुण धवन अपनी फिल्म 'जुग जुग जि‍यो' का प्रमोशन कर रहे थे। जैसे ही उन्‍हें प‍िता के अस्‍पताल में एडमिट होने की खबर मिली थी, वह प्रमोशन बीच में छोड़कर अस्‍पताल पहुंच गए थे। उस वक्त डेविड धवन की तबीयत डायबिटीज के कारण बिगड़ी थी।

डेविड धवन की फिल्में
डेविड धवन ने कई सुपरहिट हिंदी फिल्मों का निर्देशन किया है, जिनमें 'पार्टनर', 'मुझसे शादी करोगी', 'कुली नंबर 1' शामिल हैं। उनकी आखिरी डायरेक्टोरियल वेंचर उनकी ही फिल्म 'कुली नंबर 1' का रीमेक थी। इसमें उनके बेटे वरुण धवन और सारा अली खान नजर आई थीं। ये फिल्म साल 2020 में ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई थी। इससे पहले, उन्होंने वरुण धवन, तापसी पन्नू और जैकलीन फर्नांडीज के साथ फिल्म 'जुड़वा 2' का निर्देशन किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+