'बेस्ट एक्ट्रेस' के लिए नॉमिनेट हुईं कंगना रनौत, फिर क्यों फिल्मफेयर पर दर्ज करेंगी केस?
बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत फिल्मफेयर अवॉर्ड्स के खिलाफ केस दर्ज करने का फैसला लिया है। अब एक्ट्रेस ने इसके पीछे की वजह बताते हुए एक पोस्ट शेयर किया।
मुंबई, 22 अगस्त: बॉलीवुड की धाकड़ गर्ल कंगना रनौत अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं। अक्सर एक्ट्रेस ऐसा बयान दे देती हैं जिससे वह सुर्खियों में आ जाती हैं। कई बार तो एक्ट्रेस हैरान करने वाला फैसला लेती हैं। अब ऐसा ही कुछ फिल्मफेयर अवॉर्ड्स के साथ हुआ। एक्ट्रेस का नाम बेस्ट एक्ट्रेस के लिए नॉमिनेट किया गया था लेकिन, किसी वजह से उनका नॉमिनेशन वापस ले लिया गया। जिसके बाद कंगना ने फिल्मफेयर के खिलाफ केस दर्ज करने का फैसला किया।
Recommended Video

इस फिल्म के लिए नॉमिनेट हुईं कंगना
बता दें कि कंगना रनौत को फिल्म थलाइवी के लिए नॉमिनेट किया गया था। ऐसे में एक्ट्रेस को यूं अचानक नॉमिनेशन से बाहर करना हैरान कर देने वाली बात है। एक्ट्रेस ने फिल्म फेयर के खिलाफ केस दर्ज करने का फैसला जो लिया है इसके पीछे उनकी खुद की एक बड़ी वजह है। जिसकी बारे में उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए जानकारी दी है।

अब फिल्मफेयर पर दर्ज करेंगी केस
अपनी इंस्टा स्टोरी में कंगना ने कहा कि उन्होंने साल 2014 से ही फिल्मफेयर को बैन कर दिया है। उन्होंने इसे अनैतिक, भ्रष्ट और पूरी तरह से अनुचित बताया और कहा कि वो इसका हिस्सा नहीं बनेंगी। कंगना ने बताया कि उन्हें इस साल फिल्मफेयर पुरस्कार समारोह में शामिल होने के लिए कई फोन आ रहे हैं, क्योंकि वे उन्हें ‘थलाइवी' के लिए अवॉर्ड देना चाहते हैं।

पोस्ट शेयर कर बताई वजह
कंगना ने कहा, ‘'मैं यह जानकर हैरान हूं कि वे अब भी मुझे नॉमिनेट कर रहे हैं। किसी भी तरह से इस तरह की भ्रष्ट प्रथाओं को प्रोत्साहित करना मेरी गरिमा, कार्य नैतिकता और मूल्य प्रणाली के खिलाफ है। इसलिए मैंने फिल्मफेयर पर मुकदमा करने का फैसला किया है ... धन्यवाद''।

मैगजीन पर कंगना ने लगाए झूठे आरोप
इसके अलावा कहा ये भी जा रहा है कि कंगना रनौत ने मैगजीन पर झूठे आरोप लगाए जिसके बाद उनका नॉमिनेशन से नाम वापस लिया गया। कंगना के बेबुनियाद आरोपों के बाद फिल्मफेयर अवॉर्ड ने अपनी सफाई देते हुए एक बड़ा बयान जारी किया।

फिल्मफेयर अवॉर्ड ने दी सफाई
फिल्मफेयर अवॉर्ड ने जवाब में कहा है कि एक्ट्रेस को अवॉर्ड दिए जाने के बारे में या इवेंट में किसी परफॉर्मेंस के लिए नहीं कहा गया था। मैगजीन ने वह मेसेज भी पब्लिश किया है जो कंगना को उनके नॉमिनेशन के लिए भेजा गया था। इस मेसेज में लिखा था, 'हेलो कंगना, आपको फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में नॉमिनेशंस के लिए बधाई। यह खुशी की बात होगी कि आप वहां मौजूद रहें, कृपया 30 अगस्त को मुंबई के बीकेसी में जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में अपनी उपस्थिति कन्फर्म करें। इससे आपकी सीट्स रिजर्व करने में मदद मिलेगी। कृपया अपने घर का पता हमें भेज दें ताकि हम आपको आमंत्रण भेज सकें।'

इससे पहले भी अवॉर्ड लेने नहीं पहुंची कंगना
बता दें कि, ये पहली बार नहीं है जब कंगना रनौत को फिल्मफेयर अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट किया गया और वह अवॉर्ड शो के दौरान मौजूद नहीं होंगी। बल्कि इससे पहले भी एक्ट्रेस 5 बार फिल्मफेयर अवॉर्ड जीत चुकी हैं। जिनमें से 2 अवॉर्ड्स के लिए कंगना अवॉर्ड फंक्शन में मौजूद नहीं थी।

कंगना रनौत का वर्कफ्रंट
वहीं कंगना रनौत के वर्कफ्रंट की बात करें तो, इन दिनों एक्ट्रेस अपनी अपकमिंग फिल्म इमरजेंसी को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में वह भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का किरदार निभाते हुए नजर आएंगी। जिसका लुक पहले ही वायरल हो चुका है। वहीं कंगना रनौत के अलावा श्रेयस तलपड़े और अनुपम खेर भी अहम भूमिकाएं निभा रहे हैं। ये फिल्म अगले साल 25 जून 2023 को रिलीज होने के लिए तैयार है।












Click it and Unblock the Notifications