Samrat Prithviraj Collection: ओपनिंग डे पर पृथ्वीराज ने किया कमाल, पहले दिन कमाए इतने करोड़

अक्षय कुमार की फिल्म सम्राट पृथ्वीराज 3 जून को सभी सिनेमाघरों में रिलीज हुई। फिल्म ने पहले दिन काफी अच्छा बिजनेस किया।

मुंबई, 4 जून: बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की फिल्म 'सम्राट पृथ्वीराज' 3 जून को सभी सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज की गई है। फैंस फिल्म को काफी पसंद कर रहे हैं। इसके चलते फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन काफी अच्छा प्रदर्शन किया।

Prithviraj

पहले दिन की इतनी कमाई
रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने पहले दिन 10.50 करोड़ रुपये की कमाई की है। हालांकि अब उम्मीद जताई जा रही है कि, शनिवार और रविवार को फिल्म काफी अच्छा बिजनेस कर सकती है। बता दें कि, ये फिल्म 300 करोड़ के बजट में बनी है। इस फिल्म के साथ कमल हासन की विक्रम भी रिलीज हुई है।

इन राज्यों में फिल्म हुई टैक्स फ्री
बता दें कि, अक्षय कुमार की इस ऐतिहासिक फिल्म को उत्तराखंड, यूपी और मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री करने का फैसला किया गया। अब राजस्थान में इसको टैक्स फ्री करने की मांग की जा रही है। जिसकी वजह है कि, महान योद्धा सम्राट पृथ्वीराज चौहान का राजस्थान जन्मस्थान है।

फिल्म ने जीता दर्शकों का दिल
चंद्रप्रकाश द्विवेदी के निर्देशक में बनी फिल्म 'सम्राट पृथ्वीराज' को लेकर काफी चर्चा हो रही है। इस फिल्म में अक्षय कुमार और मानुषी छिल्लर की जोड़ी को काफी पसंद किया जा रहा है। बता दें कि, मानुषी छिल्लर इस फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं। इसके अलावा फिल्म में संजय दत्त और सोनू सूद ने भी अपनी एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+