फिल्म सूर्यवंशी और वीर के निर्माता विजय गिलानी का निधन, लंदन में चल रहा था इलाज

मुंबई। लंदन में कैंसर से जंग लड़ रहे फिल्म निर्माता विजय गिलानी का निधन हो गया। पिछले कुछ महीनों से वह लंदन के ही अस्पताल में इलाज करवा रहे थे। विजय गिलानी ने सलमान खान, अक्षय कुमार, बॉबी देओल और गोविंदा जैसे सुपरस्टार के साथ करीब आधा दर्जन फिल्में बनाईं। विजय गिलानी को बहुत ही सफल निर्माता माना जाता था। विजय कई बॉलीवुड सुपरस्टारों के काफी करीबी भी थे। एक निर्माता के तौर पर विजय की फिल्मोग्राफी में 1992 में आई सूर्यवंशी, 1998 में आई अचानक शामिल है। इसके अलावा साल 2001 में आई फिल्म अजनबी के भी प्रोड्यूसर थे। इस फिल्म में अक्षय कुमार, बॉबी देओल, करीना कपूर खान और बिपाशा बसु ने मुख्य भूमिकाएं निभाई थीं।

Film producer vijay gilani passed away on wednesday night in london

1998 में गोविंदा और मनीषा कोईराला के साथ फिल्म अचानक, साल 2021 में विद्युत जामवाल और श्रुति हासन के साथ 'द पावर ' जैसी कई और फिल्मों का भी निर्माण किया था। विजय गलानी के निधन से प्रोड्यूसर रमेश तौरानी बहुत दुखी हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर विजय की एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और दुखद, मेरे प्यारे दोस्त विजय गलानी अब हमारे बीच नहीं रहे। भगवान उनकी आत्मा को शांति दें। उनके परिवार और दोस्तों को सांत्वना। ओम शांति।'

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक विजय गिलानी करीब तीन महीने पूर्व अपने परिवार के साथ बोन मैरो ट्रांसप्लांट के लिए लंदन गए थे। कुछ महीने पहले ही उन्हें खुद के कैंसर से ग्रसित होने की जानकारी मिली थी। विजय के निधन की खबर सामने आने के बाद बॉलीवुड इंडस्ट्री में शोक का लहर है। कई बॉलीवुड सेलेब्स ने उनके निधन पर दुख व्यक्त किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+