फिल्ममेकर मधुर भंडारकर कोरोना पॉजिटिव, ट्वीट कर कहा- वैक्सीनेट होने के बाद भी हो गया संक्रमित
मुंबई, जनवरी 08। कोरोना महामारी की तीसरी लहर में संक्रमण बॉलीवुड इंडस्ट्री में दस्तक दे चुका है। पिछले 24 घंटे के अंदर इंडस्ट्री के कई बड़े चेहरे कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें स्वरा भास्कर, विशाल डडलानी और मिथिला पालकर का नाम शामिल है। इस बीच फिल्ममेकर मधुर भंडारकर भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। उनका कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए इसकी जानकारी दी है।
Recommended Video

वैक्सीनेट होने के बाद भी हुआ कोरोना
मधुर भंडारकर ने शनिवार को ट्वीट कर ये बताया कि उनका कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है। उन्होंने ट्वीट में कहा है, "मैं कोरोना पॉजिटिव पाया गया हूं। पूरी तरह से वैक्सीनेट होने के बाद भी मेरे अंदर हल्के लक्षण दिखे थे। फिलहाल मैंने खुद को घर में ही आइसोलेट कर लिया है। पिछले कुछ दिनों के अंदर जो लोग मेरे संपर्क में आए है, वो अपनी जांच जरूर करा लें। सभी सुरक्षित रहें और कोविड19 प्रोटोकॉल्स का पालन करें।"

कल स्वरा भास्कर भी आईं थी कोरोना पॉजिटिव
आपको बता दें कि पिछले 24 घंटे के अंदर मधुर भंडारकर के अलावा एक्ट्रेस स्वरा भास्कर भी कोरोना संक्रमित पाई गई हैं। शुक्रवार को स्वरा ने सोशल मीडिया के जरिए खुद को संक्रमित होने की जानकारी दी थी। स्वरा भास्कर ने अपनी पोस्ट में कहा था कि उन्हें 5 जनवरी से ही कोविड के लक्षण दिखना शुरू हो गए थे। उसके बाद से ही मैंने खुद को घर में आइसोलेट कर लिया था। स्वरा ने आगे कहा था कि मैं सभी जरूरी एहतियात बरत रही हूं, पिछले एक सप्ताह के अंदर मैं जिन लोगों से संपर्क में आई हूं, वो अपना टेस्ट जरूर करवा लें।

विशाल डडलानी ने की अपनी कोरोना किट को किया था पोस्ट
स्वरा भास्कर के अलावा सिंगर विशाल डडलानी भी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। उन्होंने भी शुक्रवार को इंस्टाग्राम पर अपनी कोविड किट की फोटो पोस्ट कर ये जानकारी दी थी कि वो कोरोना संक्रमित मिले हैं। विशाल डडलानी ने बताया कि उनके अंदर कोरोना के हल्के लक्षण थे। उन्होंने कहा था कि पिछले 10 दिन के अंदर मेरे संपर्क में जो भी आया है, वो कोरोना टेस्ट जरूर करवा ले। इन सभी के अलावा पिछले कुछ दिनों के अंदर सोनू निगम, अर्जुन कपूर, अमृता अरोड़ा, करीना कपूर, नोरा फतेही, समेत कई बड़े चेहरे कोरोना पॉजिटिव आ चुके हैं।
ये भी पढ़ें: 'घर में आके मार के जाऊंगा': अभिजीत बिचुकले की हरकतों पर भड़के सलमान खान, देखें Video












Click it and Unblock the Notifications