Video: फिल्म मेकर ने पत्नी को कार से कुचला, दूसरी महिला संग रंगे हाथ पकड़े जाने के बाद की ये हरकत
Video: फिल्म मेकर ने पत्नी को कार से कुचला, दूसरी महिला संग रंगे हाथ पकड़े जाने के बाद की ये हरकत
Kamal Kishor Mishra Video: बॉलीवुड फिल्ममेकर कमल किशोर मिश्रा पर अपनी पत्नी को कार से कुचलने का आरोप लगा है। इसका वीडियो भी सीसीटीवी में कैद हुआ है। रिपोर्ट के मुताबिक पहले पत्नी ने कमल किशोर को किसी अन्य महिला के साथ रंगे हाथ पकड़ा था, जिसके बाद ये हादसा हुआ। पुलिस ने बुधवार को कहा कि घटना के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कमल किशोर मिश्रा के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में देखा गया है कि कपिल मिश्रा, अपनी कार से पत्नी को धक्का देते हैं, जिसके बाद वो जमीन पर गिर जाती हैं।

पुलिस ने कहा- रंगे हाथ पत्नी ने कमल किशो को किसी अन्य महिला के साथ पकड़ा
पुलिस ने कहा कि फिल्म निर्माता कमल किशोर कार में दूसरी महिला के साथ था और उसकी पत्नी ने उसको रंगे हाथ पकड़ा था। यह घटना 19 अक्टूबर की वेस्ट अंधेरी में एक रिहायशी इमारत के पार्किंग एरिया में हुई। कपिल मिश्रा अपनी फिल्म 'देहाती डिस्को' को लेकर जाने जाते हैं।

पत्नी को पैर, सिर और हाथ में आई चोट
कमल किशोर और उसकी पत्नी के बीच पार्किंग एरिया पर उस समय विवाद भी हुआ। पत्नी कमल किशोर से भिड़ने की कोशिश कर रही थी। मिश्रा ड्राइवर सीट पर बैठे थे, उन्होंने अपनी पत्नी को टक्कर मार कर कार चलाई। उसकी पत्नी जमीन पर गिर गई और उसके पैर, सिर और हाथ में चोटें आईं।

इन धराओं में दर्ज हुआ केस
शिकायत के आधार पर, अंबोली पुलिस स्टेशन में कमल किशोर मिश्रा के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की संबंधित धाराओं के तहत एक प्राथमिकी दर्ज की गई है, जिसमें 279 (रैश ड्राइविंग) और 337 (किसी के जीवन या व्यक्तिगत सुरक्षा को खतरे में डालना) शामिल है।

जानिए क्या है पूरा मामला
'देहाती डिस्को', 'खली बली', 'शर्मा जी की लग गई' जैसी फिल्मों के निर्माता कमल किशोर मिश्रा पर उनकी पत्नी और एक्ट्रेस यास्मीन ने गंभीर आरोप लगाए हैं। यास्मीन और कमल किशोर मिश्रा ने 09 साल पहले शादी की थी। यास्मीन का कहना है कि कमल किशोर मिश्रा का अब किसी और मॉडल के साथ अफेयर चल रहा है। यास्मीन ने कहा कि जब वह अपने पति कमल किशोर के घर गई तो उन्होंने देखा कि फिल्म मेकर अपनी गाड़ी में बैठकर मॉडल आयशा सुप्रिया मेमन के साथ रोमांस कर रहे हैं।

'जब मैंने उसकी गाड़ी का शीशा खटखटाया तो...'
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक यास्मीन ने कहा, ''जब मैंने उनकी (कमल किशोर मिश्रा) की गाड़ी का शीशा खटखटाया और कहा कि आप थोड़ी देर पहले बाहर निकलिए, मुझे आपसे बात करनी है। लेकिन इसके बाद उन्होंने बहुत तेजी से गाड़ी घुमाई, जो मेरे पैर में लगी, मैं गिर गई और मेरे सिर में चोट लगी, सिर फट गया। मेरे सिर पर तीन टांके आए हैं। उन्होंने मुझपर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की।''












Click it and Unblock the Notifications