गांधी जयंती पर फिल्म 'गोडसे' की घोषणा, जानिए महेश मांजरेकर ने क्या कहा?

मुंबई, 02 अक्टूबर: महात्मा गांधी की 152वीं जयंती पर शनिवार को फिल्म मेकर महेश मांजरेकर ने अपनी नई फिल्म 'गोडसे' की घोषणा की है। ये फिल्म संदीप सिंह, महेश मांजरेकर और राज शांडिल्य मिलकर बना रहे हैं। महेश मांजरेकर ने फिल्म की घोषणा करते हुए सोशल मीडिया पर फिल्म का टीजर शेयर किया है। फिल्म नाथूराम गोडसे पर आधारित है, जिसने महात्मा गांधी की हत्या की थी।

Mahesh Manjrekar Godse

इस जोड़ी की तीसरी फिल्म

दरअसल, इस फिल्म के लिए संदीप सिंह ने महेश मांजरेकर और राज शांडिल्य के साथ उनकी अपकमिंग फिल्म गोडसे के लिए हाथ मिलाने का ऐलान किया है। फिल्म को संदीप सिंह के प्रोडक्शन हाउस लीजेंड ग्लोबल स्टूडियो और राज शांडिल्य के प्रोडक्शन हाउस थिंकइंक पिक्चर की ओर से बनाया जाएगा। वहीं महेश मांजरेकर फिल्म को डायरेक्ट करेंगे। आपको बता दें कि इस जोड़ी की यह तीसरी फिल्म है, जिसे महेश मांजरेकर लीजेंड ग्लोबल स्टूडियो के लिए डायरेक्ट करेंगे। इससे पहले उन्होंने स्वतंत्रवीर सावरकर और व्हाइट के लिए काम किया था।

फिल्म का टीजर किया शेयर

वहीं सोशल मीडिया पर फिल्म की जानकारी देते हुए महेश मांजरेकर ने लिखा कि एक ऐसी कहानी देखने के लिए तैयार हो जाइए, जिसे पहले किसी ने बताने की हिम्मत नहीं की! संदीप सिंह, राज शांडिल्य और महेश मांजरेकर ने महात्मा गांधी की 152वीं जयंती पर फिल्म 'गोडसे' की घोषणा की है।

महेश मांजरेकर ने कही ये बात

वहीं फिल्म को लेकर महेश मांजरेकर ने लिखा कि नाथूराम गोडसे की कहानी हमेशा से मेरे दिल के करीब रही है। इस तरह की फिल्म का समर्थन करने के लिए बहुत साहस चाहिए। मैं हमेशा कठिन विषयों और बिना समझौता किए कहानी कहने में विश्वास करता हूं। लोग गोडसे के बारे में ज्यादा नहीं जानते हैं, सिवाय इसके कि वह गांधी पर गोली चलाने वाले व्यक्ति थे। उनकी कहानी बताते हुए हम न तो किसी को संरक्षण देना चाहते हैं और न ही किसी के खिलाफ बोलना चाहते हैं। हम इसे दर्शकों पर छोड़ देंगे कि कौन सही है या गलत।

अगले साल फिल्म होगी रिलीज

हालांकि अभी फिल्म की कास्ट फाइनल नहीं हुई है, क्योंकि अभी फिल्म की स्क्रिप्टिंग चल रही है। गोडसे के मिड 2022 में फ्लोर पर जाने की उम्मीद है। गौरतलब है कि फिल्म गोडसे, नाथूराम गोडसे पर आधारित है, जिसने महात्मा गांधी की हत्या की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+