फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श अस्पताल में भर्ती, हालत गंभीर, जानें क्या हुई बात

Taran Adarsh Hospitalised: बॉलीवुड के फेमस फिल्म ट्रेड एनालिस्ट और क्रिटिक तरण आदर्श को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि तरण आदर्श को मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक्टर और फिल्म क्रिटिक कमाल आर खान (केआरके) ने एक्स (ट्विटर) पर खुद इस बात की जानकारी दी है। केआरके ने बताया है कि तरण आदर्श पिछले एक हफ्ते से अस्पताल में भर्ती हैं। हालांकि अभी तक ये पता नहीं चल पाया है कि उन्हें क्या हुआ है लेकिन कहा जा रहा है कि उनकी हालत गंभीर है।

केआरके ने एक ट्वीट करते हुए लोगों को जानकारी दी है और लिखा है- पिछले एक हफ्ते से क्रिटिक #तरणआदर्श अपने इलाज के लिए मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में हैं। कृपया उनके लिए प्रार्थना करें।

Taran Adarsh

तरण आदर्श के अस्पताल में भर्ती होने की खबर के बाद से ही आम लोगों से लेकर सेलेब्स तक केआरके के ट्वीट पर मैसेजेस कर रहे हैं और उनकी हालत के बारे में पूछ रहे हैं। उकी हालत गंभीर बताई जा रही है लेकिन उन्हें क्या हुआ है और वह क्यों अस्पताल में भर्ती हैं, इस बारे में अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है। इसी बीच लेग उनके जल्द ठीक होने की प्रार्थना कर रहे हैं।

फिलहाल लोगों की चिंता को दूर करते हुए तरण आदर्श ने अपने आधिकारिक एक्स (ट्विटर) हैंडल पर ट्वीट कर लोगों को अपना हेल्थ अपडेट दिया है। उन्होंने लिखा है- चिंता और शुभकामनाओं के लिए आप सभी को धन्यवाद। पिछले कई वर्षों से स्वास्थ्य संबंधी एक गंभीर बीमारी से जूझ रहा था, लेकिन कुछ दिन पहले मेरी हालत बहुत ज्यादा खराब हो गई थी। मेरी सर्जरी हुई है और फिलहाल अस्पताल में रिकवरी चल रही है।

तरण आदर्श ने आगे लिखा है- भगवान ने चाहा तो मैं जल्द ही काम पर वापस आऊंगा। धन्यवाद आप सभी का जिन्होंने वास्तव में मेरी चिंता की। आपको बता दें कि तरण आदर्श के फैन और सेलेब्स फिलहाल सोशल मीडिया पर उनसे उनका हालचाल पूछते नजर आ रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+