Fighter First Review: 'फाइटर' का फर्स्ट रिव्यू, किंग साइज एंटरटेनर है फिल्म, ऋतिक-दीपिका की हुई जमकर तारीफ

Fighter First Review Out: बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की फिल्म 'फाइटर' आज यानी 25 जनवरी 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। ये फिल्म एक्शन सीन्स से भरपूर है। लोग इस फिल्म के रिलीज होने का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।

आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है 'फाइटर'
रिलीज से पहले से ही 'फाइटर' का क्रेज लोगों में बहुत ज्यादा था। ऐसे में इसे पहले दिन सिनेमाघरों में देखने के लिए जमकर एडवांस बुकिंग हुई है। वहीं इन सबके बीच 'फाइटर' का पहला रिव्यू भी आ गया है। इस समय हर कोई ये जानने के लिए बेकरार है कि 'फाइटर' कैसी फिल्म है।

fighter

तरण आदर्श ने दिया फिल्म का पहला रिव्यू
आपको बता दें कि इस मूवी का पहला रिव्यू आ गया है जिसमें ऋतिक रोशन, दीपिका पादुकोण और डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद की खूब तारीफ की गई है। 'फाइटर' का पहला रिव्यू ट्रेड एक्सपर्ट तरण आदर्श ने एक्स हैंडल पर शेयर किया है।

पूरी तरह से एंटरटेनिंग है फिल्म 'फाइटर'
तरण आदर्श ने अपने रिव्यू में फिल्म 'फाइटर' को साढ़े 4 स्टार देते हुए इसे 'शानदार' बताया है। उन्होंने ऋतिक रोशन, दीपिका पादुकोण और अनिल कपूर की एक्टिंग की भी जमकर तारीफ की है। तरण आदर्श ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा है- 'वॉर', 'पठान' और अब 'फाइटर'। निर्देशक सिद्धार्थ आनंद ने हैट-ट्रिक बनाई... एरियल एक्शन, ड्रामा, इमोशन और देशभक्ति, फाइटर एक किंग-साइज एंटरटेनर है, जिसमें ऋतिक रोशन की शानदार एक्टिंग है...बस इसे मिस न करें. फाइटर रिव्यू।

fighter

देश की रक्षा करने वालों की कहानी है 'फाइटर'
तरण आदर्श ने आगे लिखा है- 'फाइटर' एक स्मार्टली बुना गया प्रोडक्ट है जो जबरदस्त देशभक्ति को दर्शाता है। कुछ हैरान कर देने वाले विजुअल्स, एरियल कॉम्बैक पोर्शन, ताली बजाने योग्य डायलॉग और एक शानदार दूसरे पार्ट के साथ, फाइटर जो वादा करता है उसे पूरा करता है। ए लार्जर देन लाइफ स्क्रीन एक्सपीरियंस... सबसे जरूरी बात, फाइटर उन बहादुरों के लिए एक सच्ची श्रद्धांजलि है जो निस्वार्थ रूप से हमारे देश की रक्षा करते हैं।

ऋतिक-दीपिका की परफॉर्मेंस शानदार
परफॉर्मेंस के बारे में बात करते हुए तरण आदर्श ने लिखा है- बिना किसी शक के ऋतिक रोशन फिल्म के शो स्टॉपर हैं। वह अविश्वसनीय ईमानदारी के साथ वीरता, संयम और क्रोध प्रदर्शित करते हैं। वह जिस भी सीक्वेंस में दिखाई देते हैं, उसके मालिक हैं, हर पल को शानदार अभिनय से जीवंत बनाते हैं। दीपिका पादुकोण टॉप पायदान पर हैं, जो डिमांडिंग पार्ट को बखूबी निभाती हैं। ऑन-स्क्रीन जोड़ी ऋतिक रोशन-दीपिका पादुकोण फिल्म को एक्स्ट्रा चमक देती है।

'फाइटर' का कुल रन टाइम
उन्होंने फिल्म के सपोर्टिंग कलाकारों की भी जमकर तारीफ की है। तरण आदर्श ने आगे लिखा है- अनिल कपूर हमेशा की तरह फ्लॉलेस हैं। कई सीक्वेंस में सपोर्टिंग कास्ट परफेक्ट हैं। करण सिंह ग्रोवर फर्स्ट रेट के हैं, जबकि अक्षय ओबेरॉय अद्भुत वहीं फिल्म के विलेन ऋषभ सावनी पूरी तरह से खतरनाक हैं। आपको बता दें कि 'फाइटर' का रन टाइम 2 घंटे 46 मिनट है। केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड यानी सीबीएफसी ने फिल्म को यू/ए सर्टिफिकेट दिया है। उम्मीद है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार ओपनिंग दर्ज करेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+