Fighter: रविवार को ऋतिक रोशन की 'फाइटर' ने कर दिया कमाल, बॉक्स ऑफिस पर चलाया ऐसा जादू
Fighter Box Office: बॉलीवुड के हैंडसम हीरो ऋतिक रोशन और दमदार हीरोइन दीपिका पादुकोण की फिल्म 'फाइटर' सोशल मीडिया पर छाई हुई है। फिल्म के रिलीज होने के बाद दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर पहले पहले अच्छी कमाी भी की थी लेकिन बीच में फिल्म का हाल थोड़ा बुरा नजर आ रहा था।
'फाइटर' की हुई दमदार कमाई
फिल्म 'फाइटर' लगातार पहले वीकेंड के बाद से ही नीचे गिरती जा रही थी। अब जाकर पिछले दो दिनों से फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर वो रफ्तार पकड़ी है जिसकी इसे काफी जरूरत थी। शाहरुख खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'पठान' के डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद की इस फिल्म से भी मेकर्स को काफी उम्मीदें थीं।

तेजी से आगे बढ़ रही है 'फाइटर'
फिल्म की शुरुआत सही रही और लग रहा था फिल्म शायद कोई कमाल कर पाएगी लेकिन ऐसा हुआ नहीं। पहले 4 दिन के बाद से फिल्म की कमाई इतनी नीचे गिरती गई कि लगा अब मुश्किल से ये अपनी लागत वसूल कर थोड़ा-बहुत ही कमा पाएगी। हाल ही में इसने वर्ल्डवाइड अपनी लागत वसूली है और अब तेजी से आगे बढ़ती दिख रही है।
200 करोड़ के क्लब में पहुंचने वाली है 'फाइटर'
फिल्म 'फाइटर' ने रविवार यानी गत 4 फरवरी 2024 को जबरदस्त कमाई की है और अब तक देशभर में कमाई का आंकड़ा 175 करोड़ से आगे निकल चुका है। फिल्म ने जहां सबसे अधिक कमाई गणतंत्र दिवस (26 जनवरी 2024) के दिन 39.5 करोड़ रुपए की थी, वहीं 29 जनवरी 2024 से फिल्म नीचे खिसकने लगी थी। इस वीकेंड फिल्म की कमाई बढ़ी है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने 11वें दिन 13 करोड़ रुपये की कमाई की थी और कुल मिलाकर इसने अब तक 175.75 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है।
'फाइटर' का वर्ल्डवाइड कलेक्शन
'फाइटर' ने वर्ल्डवाइड कलेक्शन में अब तक करीब 291 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है। 10 दिनों में इसने 277.25 करोड़ का कलेक्शन किया था। 250 करोड़ के बजट में बनी ये फिल्म करीब 4200 स्क्रीन्स पर देशभर में गत 25 जनवरी 2024 को रिलीज हुई थी। इस फिल्म में ऋतिक रोशन के अलावा दीपिका पादुकोण, अनिल कपूर, करण सिंह ग्रोवर, अक्षय ओबरॉय, संजीदा शेख जैसे कलाकर नजर आ रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications