'मैं धोता था बर्तन-कपड़े', 'पठान' के लिए कैसे फिट हुए शाहरुख? प्रमोशन के दौरान किया खुलासा
फिल्म पठान में शाहरुख खान के सिक्स पैक एब्स की हर कोई तारीफ कर रहा है। ऐसे में अब फीफा 2022 में फिल्म का प्रमोशन करने के दौरान किंग खान ने बताया कि उन्होंने कैसे अपना बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन किया।
Shah Rukh Khan Pathaan: बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान की फिल्म पठान को लेकर फैंस के बीच अलग ही क्रेज बना हुआ है। फिल्म में एक्टर की बॉडी से लेकर उनके लुक्स और फिटनेस को लेकर हर तरफ चर्चे हैं। ऐसे में हर किसी के मन में एक ही सवाल है कि, 57 साल की उम्र में किंग खान ने कैसे पठान के लिए अपना बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन किया। अब एक्टर ने खुद इस बात का खुलासा कर बताया कि, कैसे खुद को उन्होंने फिट किया।

शाहरुख खान ने क्यों लिया फिल्म से ब्रेक?
हाल ही में फीफा वर्ल्ड कप के फाइनल मैच के दौरान शाहरुख खान ने अपनी फिल्म पठान का प्रमोशन किया। इस दौरान एक्टर ने बातचीत कर फिल्म से लिए ब्रेक की वजह बताई और कहा कि, 'मैं एक साल से ब्रेक लेना चाह रहा था, और मैं चाहता था कि मैं फिजिकली फिट होकर फिल्मों में वापसी करूं।'

मैं अब वो करूंगा जो मेरे फैंस देखना चाहते हैं
शाहरुख खान ने आगे अपनी आखिरी फिल्म जीरो की असफलता पर कहा कि, एक फिल्म थी मेरी, जीरो. इस फिल्म में मैंने बहुत हार्ड वर्क किया था, लेकिन वो चली नहीं। किसी को वो पसंद नहीं आई, मुझे भी बुरा लगा। लेकिन फिर मैंने सोचा कि, मैं अब वो करूंगा जो मेरे फैंस देखना चाहते हैं और पसंद करते हैं। मैंने अभी तक अपनी दिल की बहुत सुन ली। तो अब मैं वो करूंगा जो लोग चाहते हैं। यही वजह है कि, मैंने एक साल का ब्रेक लिया था।

फिल्म पठान के लिए कैसे किया खुद को फिट
इसके आगे शाहरुख खान ने अपनी फिटनेस का राज खोला और बताया कि, उन्होंने ये टॉसफॉर्मेशन कैसे लिया। किंग खान ने कहा कि, कोरोना महामारी के दौरान लॉकडाउन की वजह से अपनी फिटनेस पर ध्यान देने का मौका मिला। एक्टर ने कहा कि, मुझे अपने बच्चों और परिवार वालों के साथ समय बीताने का मौका मिल पाया।

'मैं धोता था घर के कपड़े और बर्तन'
एक्टर ने मजाकिया अंदाज में कहा कि, 'मेरे पास उस वक्त कुछ करने को नहीं था इसलिए मैं अपनी फिटनेस पर ध्यान दे पाया। मैंने उस वक्त हर रोज वर्कआउट करना शुरू किया। हम सब घर पर थे, बंद थे, मैं जिम जाकर वर्कआउट की करता था। इसके अलावा मैं किचन में काम करता था. मैं कपड़े धोता था। मैं घर के सारे काम करता था और काम काज कर के मैं फिट हो गया'।

फिल्म 'पठान' से शाहरुख खान करेंगे कमबैक
शाहरुख खान को आखिरी बार साल 2018 में फिल्म जीरो में देखा गया था। हालांकि, ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। अब लगभग 5 साल बाद किंग खान फिल्म पठान से स्क्रीन पर कमबैक करने वाले हैं। जिसको लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं। फिल्म पठान में शाहरुख खान के अलावा जॉन अब्राहम और दीपिका पादुकोण लीड रोल में होंगे। ये फिल्म 25 जनवरी 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।












Click it and Unblock the Notifications