FIFA World Cup 2022: Nora Fatehi ने की धमाकेदार डांस परफॉर्मेंस, कातिलाना मूव्स ने जीता फैंस का दिल

भारतीय मशहूर एक्ट्रेस मॉडल और डांसर नोरा फतेही ने फीफा वर्ल्ड कप 2022 में फ्रांस और अर्जेंटीना के बीच हुए फाइनल से ठीक पहले क्लोजिंग सेरिमनी में अपनी दमदार परफॉर्मेंस दी।

Fifa World Cup 2022: फीफा वर्ल्ड कप 2022 का फाइनल भले ही फ्रांस और अर्जेंटीना के बीच खेला गया हो। लेकिन, इसका जोश बॉलीवुड सितारों में कम नहीं था। सभी सितारों ने सोशल मीडिया के माध्यम से मेस्सी को जीत की बधाई दी। वहीं दूसरी तरफ नोरा फतेही ने क्लोजिंग सेरिमनी में अपनी डांस परफॉर्मेंस से सभी का दिल जीत लिया।

नोरा फतेही ने फीफा वर्ल्ड कप में की धमाकेदार डांस परफॉर्मेंस

नोरा फतेही ने फीफा वर्ल्ड कप में की धमाकेदार डांस परफॉर्मेंस

फीफा वर्ल्ड कप 2022 की क्लोजिंग सेरेमनी में अपनी परफॉर्मेंस से बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही ने धमाल मचा दिया। एक्ट्रेस की धमाकेदार परफॉर्मेंस की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हो रही है। ब्लैक कॉस्टयूम में एक्ट्रेस जब अपना जलवा बिखेरने स्टेज पर पहुंची तो हर तरफ तालियों की गड़गड़ाहट ने रोमांच भर दिया था।

Recommended Video

    Twitter के CEO Elon Musk ने क्यों पूछा मुझे पद से इस्तीफा दे देना चाहिए | वनइंडिया हिंदी | *News

    एक्ट्रेस के मूव्स से फैंस हुए इंप्रेस

    नोरा फतेही ने स्टेज पर हॉलीवुड सॉन्ग Everybody, Light the sky जैसे गाने पर अपनी धमाकेदार परफॉर्मेंस दी। एक्ट्रेस के डांस से ऑडियंस इतनी इंप्रेस हो गई कि, हर कोई वहां बैठे जोर से चिल्लाने लगा Hayya Hayya। एक्ट्रेस के डांस मूव्स ने फैंस का दिल जीत लिया। सोशल मीडिया पर फिलहाल उनकी परफॉमेंस की वीडियो तेजी से वायरल हो रही है।

    विदेश के अन्य सितारों ने भी लिया हिस्सा

    फीफा वर्ल्ड कप में नोरा फतेही के अलावा अन्य देशों से भी कई कलाकारों ने हिस्सा लिया। जिसमें कलाकार बालकीस, रहमा रियाद और मनाल ने लाइट द स्काई गीत पर अपने डांस मूव्स से फैंस का दिल जीता। इसके अलावा कई भारतीय सितारों ने भी शिरकत की।

    परफॉर्म करने वाली इकलौती भारतीय स्टार रहीं नोरा

    फीफा वर्ल्ड कप के क्लोजिंग सेरिमनी में परफॉर्म करने वाली इकलौती भारतीय स्टार रहीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फीफा वर्ल्ड कप में परफॉर्म करने के बाद अब नोरा फतेही का नाम इंटरनेशनल लेवल पर बढ़ जाएगा। इस टुर्नामेंट में भारतीय सिनेमा इंडस्ट्री से और भी कई सितारों ने शिरकत की।

    नोरा फतेही का करियर

    नोरा फतेही का करियर

    हिंदी फिल्म 'रोर' 'टाइगर्स ऑफ द सुंदरबन' में डेब्यू करने के बाद, नोरा ने टेम्पर, बाहुबली: द बिगिनिंग और 'किक 2' जैसी तेलुगु फिल्मों से सिनेमा जगत में लोकप्रियता हासिल की। उन्होंने एक टीवी रियलिटी शो बिग बॉस 9 में एक प्रतियोगी के रूप में भी भाग लिया। हालांकि अब उन्हें बॉलीवुड इंडस्ट्री में एक डांसिंग क्वीन के रूप में जाना जाता है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+