आ गई पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान की 'अबीर गुलाल' की रिलीज डेट, कैसे देख सकेंगे फिल्म?
अप्रैल में जम्मू कश्मीर के पहलगाम हमले के बाद एक्ट्रेस वाणी कपूर और फवाद खान की फिल्म अबीर गुलाल को भारत में बैन कर दिया गया था। इस फिल्म को इसलिए बैन किया गया था क्योंकि इसमें पाकिस्तानी एक्टर है। ये फिल्म 9 मई 2025 को रिलीज होने वाली थी। बैन की वजह से फिल्म की रिलीज टाल दिया गया था। अब इस फिल्म की रिलीज पर एक बड़ा अपडेट आया है।
मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो वाणी और फवाद की अब दुनियाभर में रिलीज होने के लिए तैयार है। लेकिन ये फिल्म भारत में रिलीज होगी नहीं होगी। फिर कहां रिलीज होगी? इसके बारे में हम आपको बताएंगे।

रिपोर्ट्स की माने तो फिल्म भारत के अलावा बाकी 75 देशों में रिलीज होगी। इन देशों में फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म की रिलीज डेट 12 सितंबर को रिलीज होगी। इस फिल्म के मेकर्स भी दिलजीत की सरदार जी 3 वाली स्ट्रैटजी अपना रहे हैं। फिल्म में फवाद खान हैं और वो भारत में रिलीज कर किसी प्रकार का कोई रिस्क नहीं लेना चाहते हैं। इसलिए वो सरदार जी 3 के मेकर्स का प्लान कॉपी कर रहे हैं। क्योंकि दिलजीत और हानिया की ये फिल्म भारत छोड़ पूरी दुनिया में रिलीज हुई थी। जिसके बाद फिल्म ने ताबतड़तोड़ कमाई की थी। वहीं, फिल्म ने पाकिस्तान में भी अच्छी कमाई की थी। बता दें, रिपोर्ट्स के मुताबिक अबीर गुलाल के मेकर्स ने फिल्म की स्पेलिंग में भी बदलाव किया है। पहले फिल्म का नाम Abir Gulaal था। अब इसका नाम Aabeer Gulaal कर दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications