Father's Day special: पिता के साथ बैठकर देखें ये फिल्में, आंखों में आ जाएंगे आंसू
15 जून 2025 फादर्स डे है और इस खास मौके पर हर कोई अपने पिता के साथ कुछ यादगार पल बिताना चाहता है। अगर आप भी अपने पिता के साथ घर पर ही कुछ क्वालिटी टाइम स्पेंड करना चाहते हैं, तो ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर मौजूद ये दिल छू लेने वाली फिल्में। जो आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकती हैं। इन फिल्मों में पिता और बच्चों के रिश्तों को खूबसूरती से दर्शाया गया है, जो आपको इमोशनल कर देंगी।
पीकू - सोनी लिव
यह फिल्म भास्कर बनर्जी (अमिताभ बच्चन) और उनकी बेटी पीकू (दीपिका पादुकोण) के अनोखे रिश्ते को दर्शाती है। फिल्म में प्यार, तकरार और इमोशनल बॉन्ड को बहुत ही खूबसूरती से दिखाया गया है। हल्की-फुल्की कॉमेडी के साथ यह फिल्म पिता-बेटी के रिश्ते की गहराई को छूती है।

अंग्रेजी मीडियम - प्राइम वीडियो
चंपक (इरफान खान) अपनी बेटी के सपनों को पूरा करने के लिए हर मुश्किल का सामना करते हैं। यह फिल्म इमोशंस, कॉमेडी और एक पिता के निस्वार्थ प्यार का एक बेहतरीन उदाहरण है।
गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल - नेटफ्लिक्स
इस फिल्म में गुंजन सक्सेना (जान्हवी कपूर) के पिता (पंकज त्रिपाठी) उनकी सबसे बड़ी ताकत बनते हैं। वे अपनी बेटी को प्रोत्साहित करते हैं और समाज की रूढ़िवादी सोच से लड़ते हैं।
जर्सी - नेटफ्लिक्स
अर्जुन (शाहिद कपूर) का किरदार एक ऐसे पिता की कहानी है जो अपने बेटे के लिए अपने अधूरे सपनों को फिर से जीने की कोशिश करता है। फिल्म में एक पिता का संघर्ष और अपने बेटे के प्रति उसका अटूट प्यार दिखाया गया है।"
वक़्त: द रेस अगेंस्ट टाइम - यूट्यूब और प्राइम वीडियो
आदित्य (अक्षय कुमार) और उनके पिता (अमिताभ बच्चन) के बीच के टकराव, प्यार और जिम्मेदारियों की कहानी दर्शकों को सोचने पर मजबूर कर देती है। यह फिल्म पिता और पुत्र के रिश्ते की गहराई को खूबसूरती से दर्शाती है।
दंगल - नेटफ्लिक्स
महावीर फोगाट (आमिर खान) अपनी बेटियों को पहलवान बनाने के लिए समाज की रूढ़िवादी सोच से लड़ते हैं। यह फिल्म एक पिता के त्याग, समर्पण और कठिन परिश्रम को दर्शाती है, जो हर पिता और बेटी के लिए प्रेरणादायक है। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर एक बड़ी हिट थी।
इन फिल्मों के माध्यम से, दर्शक पिता और बच्चे के रिश्ते के विभिन्न पहलुओं को देख सकते हैं और फादर्स डे को और भी खास बना सकते हैं। ये फिल्में न केवल मनोरंजन करती हैं, बल्कि पारिवारिक मूल्यों और रिश्तों के महत्व को भी दर्शाती हैं।












Click it and Unblock the Notifications