Fathers Day 2025: सेलिब्रिटी डैड्स जो लोगों के बने इंस्पिरेशन, जानें रील से रियल तक 'पिता का सफर'
Fathers Day 2025: फिल्म इंडस्ट्री के बड़े बड़े एक्टर अक्सर अपने ग्लैमर और अभिनयके लिए चर्चा में बने रहते हैं, लेकिन पर्दे के पीछे उनके असली जीवन में जो भूमिका सबसे ज्यादा मायने रखती है, वह है पिता का किरदार निभाना।
सेलिब्रिटी पिताओं की कहानियां
इन सेलिब्रिटी पिताओं की कहानियां इस बात का प्रमाण हैं कि चाहे कोई कितना भी मशहूर क्यों न हो, पिता की भूमिका सबसे खास होती है। ये सितारे सिर्फ रील लाइफ में नहीं, बल्कि रियल लाइफ में भी उन लाखों-करोड़ों लोगों के लिए प्रेरणा हैं जो एक बेहतर पिता बनने का सपना देखते हैं।

प्रेरणादायक पिता बनकर लोगों का दिल जीता
आज यानी 15 जून 2025 को फादर्स डे मनाया जा रहा है। ऐसे में इस बार फादर्स डे के खास मौके पर आइए जानें कुछ ऐसे सेलिब्रिटी डैड्स की कहानी, जिन्होंने न सिर्फ रील लाइफ में पिता के किरदार को जीवंत किया, बल्कि रियल लाइफ में भी एक जिम्मेदार, संवेदनशील और प्रेरणादायक पिता बनकर लोगों का दिल जीता है।
सेलिब्रिटी डैड्स जो लोगों के लिए बने इंस्पिरेशन
1. शाहरुख खान- बच्चों के लिए बने बेस्ट फ्रेंड
बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान न केवल एक शानदार अभिनेता हैं, बल्कि एक बेहतरीन पिता भी हैं। आर्यन, सुहाना और अबराम के साथ उनकी बॉन्डिंग किसी दोस्ती से कम नहीं लगती है। वो अक्सर अपने बच्चों के साथ बिताए खास लम्हों को सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। शाहरुख खान ये मानते हैं कि पिता बनना उनके जीवन की सबसे बड़ी उपलब्धि में से एक है।
2. सैफ अली खान- मॉडर्न डैड लेकिन अनुशासनप्रिय
सैफ अली खान चार बच्चों के पिता हैं। सारा, इब्राहिम, तैमूर और जेह, वो सबको एक जैसा प्यार देते हैं। उन्होंने हर बच्चे के साथ एक अलग तरह का रिश्ता बनाया है। सारा और इब्राहिम के साथ उनका रिश्ता बेहद दोस्ताना है। वहीं तैमूर और जेह के लिए वह समय निकालना कभी नहीं भूलते। सैफ एक मॉडर्न और प्रैक्टिकल पिता के उदाहरण हैं।
3. अजय देवगन- कम बोलते हैं लेकिन बच्च्चों के लिए जिम्मेदारी ज्यादा निभाते हैं
अजय देवगन अपने शांत स्वभाव और गंभीर अंदाज के लिए जाने जाते हैं और यही बात उनके पिता के रोल में भी झलकती है। बेटी निसा और बेटे युग के लिए वह एक सुरक्षात्मक और प्रेरक पिता हैं। उन्होंने कई बार कहा है कि उनके बच्चों की खुशी ही उनकी असली सफलता है।
4. ऋतिक रोशन- अपने बेटों के रियल लाइफ सुपरहीरो
ऋतिक रोशन ने भले ही अपनी पत्नी सुजैन खान से तलाक ले लिया हो लेकिन वब अपने दोनों बेटे, हरेन और हिरदान के साथ समय बिताना नहीं भूलते हैं। वह अपने बेटों के साथ खूबसूरत पल शेयर करते हैं। ऋतिक रोशन अपने बेटों के साथ ट्रैवल करते हैं, एकसाथ खेलते हैं और उन्हें हर उस चीज का अनुभव देते हैं जो एक पिता की सबसे बड़ी जिम्मेदारी होती है।
5. आयुष्मान खुराना- फैमिली मैन ऑन एंड ऑफ स्क्रीन
आयुष्मान खुराना न सिर्फ फिल्मों में एक जिम्मेदार पति या पिता का किरदार निभाते हैं, बल्कि असल जिंदगी में भी वो अपने दो बच्चों विराजवीर और वरुष्का के लिए एक आदर्श पिता हैं। उनका मानना है कि बच्चों को समय देना सबसे बड़ा तोहफा है, जो एक पिता अपने बच्चों को दे सकता है।












Click it and Unblock the Notifications