बॉलीवुड के मशहूर फैशन डिजाइनर रातुल सूद का निधन, गॉल्फ खेलते हुए ऐसे हुई मौत
Fashion Designer Ratul Sood Died: बॉलीवुड से लेकर क्षेत्रीय भाषा की इंडस्ट्री तक में अपने शानदार काम के लिए मशहूर फैशन डिजाइनर रातुल सूद का निधन हो गया है। खबर है कि गत 28 अक्टूबर 2024 को अचानक रातुल की मौत हो गई जिससे इंडस्ट्री में शोत की लहर दौड़ गई है।
फैशन डिजाइनर रातुल सूद का निधन
आपको बता दें कि रातुल सूद एक कमाल के फैशन डिजाइनर थे। ऐसे में उनके यूं अचानक इस दुनिया से चले जाने लोग हैरान हो गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार साउथ कोलकाता के टॉलीगंज में एक गोल्फ कोर्स खेल के बीच में ही रातुल अचानक ही जमीन पर गिर गए थे जिसके बाद उनकी मौत हो गई।

एफडीसीआई ने शेयर किया पोस्ट
56 साल की उम्र में रातुल सूद ने आखिरी सांस ली। रातुल के अचानक हुए निधन पर हर कोई बेहद दुखी है और शोक जाहिर कर रहा है। रातुल सूद के निधन पर शोक जाहिर करते हुए फैशन डिजाइन काउंसिल ऑफ इंडिया (एफडीसीआई) ने इंस्टाग्राम पर एक नोट शेयर किया है।
फैशन डिजाइनर को श्रद्धांजलि दे रहे हैं लोग
इस पोस्ट को शेयर करते हुए इसके कैप्शन में लिखा गया है- रातुल सूद एक कमाल के फैशन डिजाइनर थे। उनके काम ने हमेशा ही लोगों को प्रेरित किया है। उनकी आत्मा को शांति मिले। इस पोस्ट पर लोग जमकर कमेंट्स कर रहे हैं और दिवंगत फैशन डिजाइनर को श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
फैशन इंडस्ट्री पर गहरा असर
आपको बता दें कि रातुल सूद के अचानक हुए निधन से फैशन इंडस्ट्री पर गहरा असर पड़ने वाला है। रातुल एक अच्छे इंसान होने के साथ साथ एक बहुत ही शानदार फैशन डिजाइनर भी थे। वह मेल फैशन सेंस को लेकर बहुत ज्यादा एक्टिव और क्रिएटिव थे। बड़े बड़े एक्टर्स से लेकर बिजनेसमैन, कंपनी के सीईओ और कई वीआईपी लोग भी रातुल के फैशन के दीवाने थे।
1990 में रातुल ने शुरू किया था करियर
आपको ता दें कि रातुल सूद ने साल 1990 में अपने फैशन डिजाइनिंग के करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने भारतीय मेल फैशन के प्रति अपना रुझान दिखाया और इसमें अपनी एक अलग ही पहचान बनाई थी। रातुल ने न सिर्फ नए आइडिया बल्कि फैशन को भी दुनिया के सामने रखा। साथ ही उन्होंने विदेशी पहनावे को भी देसी टच दिया और अपने काम से खूब पॉपुलैरिटी हासिल की थी।












Click it and Unblock the Notifications