Covid-19: कोरोना की चपेट में आईं ‘डार्लिंग्स’ की फेमस एक्ट्रेस शेफाली शाह, खुद को किया होम क्वारंटीन
बॉलीवुड एक्ट्रेस शेफाली शाह कोरोना की चपेट में आ गई हैं। जिसकी जानकारी एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया के जरिए साझा की।
मुंबई, 17 अगस्त: देशभर में एक बार फिर कोरोना का संक्रमण तेजी से फैलने लगा है। लगातार कोरोना के मामले तेजी से बढ़ने लगे हैं। अब ये संक्रमण बॉलीवुड सितारों में भी तेजी से फैलने लगा है। जिसकी शिकार डार्लिंग्स की मशहूर अभिनेत्री शेफाली शाह हुई हैं। एक्ट्रेस ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया के जरिए साझा की है। इसके साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि कोविड टेस्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्होंने खुद को क्वारंटीन कर लिया है।

शेफाली शाह ने पोस्ट शेयर कर दी जानकारी
शेफाली शाह ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर बताया कि वह कोरोना संक्रमित हैं। ली ने लिखा 'मैंने कोविड-19 टेस्ट करवाया पॉजिटिव आते ही खुद को आइसोलेट कर लिया है और होम क्वारंटीन में रहूंगी. डॉक्टरों के बताए गए सारे सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन कर रही हूं. मेर संपर्क में आने वाले सभी लोगों से अनुरोध है कि अपना जांच आप भी तुरंत करवाएं। आप सबके प्यार और सपोर्ट के लिए आभारी हूं. कृ्पया सुरक्षित रहें और अपना ख्याल रखें '।
फैंस ने जल्द ठीक होने की मांगी दुआ
शेफाली शाह के इस पोस्ट के बाद उनके फैंस चिंता में आ गए और उनके जल्द ठीक होने की दुआएं करने लगे। एक फैन ने लिखा, 'प्लीज अपना ख्याल रखिएगा।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'आपके जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।' वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा, 'जल्द स्वस्थ हो जाएं मैम, आप भविष्य के बॉलीवुड का चेहरा हैं।' इसके अलावा कई बॉलीवुड सितारों ने भी उन्हें अपना ख्याल रखने की सलाह दी।












Click it and Unblock the Notifications